अंतोइने ग्रिएजमैन और दिमित्री पायेत के आखिरी मिनटों में किये गए गोलों की मदद से मेजबान फ्रांस ने अल्बानिया को हराकर यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया।
महिला ग्रैंड मास्टर भक्ति कुलकर्णी ने ताशकंद, उज्बेकिस्तान में चल रही एशियाई महाद्वीपीय महिला शतरंज चैम्पियनशिप के छठे दौर में उज्बेकिस्तान की गुलरूख बेगिम तोखीरजोनोवा के खिलाफ ड्रॉ खेलकर अपनी एकल बढ़त कायम रखी है।
पांच बार की विश्व चैम्पियन एम.सी. मैरी कॉम की लगातार दूसरे ओलंपिक में जगह बनाने की उम्मीद आज कजाखस्तान के अस्ताना में चल रही एआईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के दूसरे राउंड में हारने से टूट गई। लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतने वाली मैरीकाम (51 किग्रा) दूसरे राउंड में जर्मनी की अजीजे निमानी से 0-2 से पराजित हो गई। वह इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में पहुंचकर रियो खेलों के लिए कोटा हासिल कर सकती थीं।
दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अनुशासन सफलता को मजबूत बनाने की आधार शिला है इसलिए छात्रों को दूसरों से स्पर्धा करने की बजाय खुद से स्पर्धा करनी चाहिए और आशाओं के बोझ के नीचे दबने की बजाए अपना लक्ष्य खुद निर्धारित करना चाहिए। रेडियो पर मन की बात करते हुए पीएम मोदी छात्रों को पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुल्कर का संदेश भी सुनवाया।
विश्व फुटबाल संचालन संस्था फीफा का जांच दल भारत की अगले साल होने वाले अंडर-17 विश्व कप के लिए तैयारियों का खाका बनाने के पहलू से तो संतुष्ट है लेकिन उसने कहा कि इसके आयोजन स्थल के छह स्टेडियमों को अंतरराष्टीय मानकों के अनुरूप होने के लिए ज्यादातर में बड़े बदलाव की जरूरत है।
सत्तर के दशक में फिल्में अलग बन रही थीं तो कलाकार भी अलग थे। मंझौले कद के अभिनेता सईद जाफरी उन्हीं में से एक थे। छियासी साल की आयु में सईद जाफरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
आज का दिन भारतीय महिला हॉकी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। अगले साल ब्राजील के शहर रियो में होने वाले ओलिंपिक खेलों में 1980 के बाद पहली बार भारतीय टीम हिस्सा लेगी।
बैडमिंटन में भारत को गौरव के कई क्षण देने वाली साइना नेहवाल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में साइना भले ही गोल्ड जीतने से चूक गई हों मगर पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी के इस स्तर तक पहुंचने की खुशी देश में कम नहीं है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर साइना नेहवाल को सोमवार को बधाई दी।