आज का दिन भारतीय महिला हॉकी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। अगले साल ब्राजील के शहर रियो में होने वाले ओलिंपिक खेलों में 1980 के बाद पहली बार भारतीय टीम हिस्सा लेगी।
आज भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले लेकिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सुबह उछाल के साथ खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। करीब 11.45 बजे सेंसेक्स 425 अंक गिरकर 25,322 पर आ गया जबकि निफ्टी 132 अंक की गिरावट के साथ 7,680 पर है।
कारोबार सत्र के दौरान सेंसेक्स में वर्ष 2008 से अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है जबकि एक दिन में सेंसेक्स के इतिहास की यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। निफ्टी भी 500 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ 7800 के नीचे आ गया। उधर, रुपये में भी गिरावट का दौर जारी है और डॉलर के मुकाबले रुपया 66.64 तक टूट चुका है।
सरकार ने केरोसिन पर सब्सिडी भुगतान 12 रुपये प्रति लीटर और घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर पर 18 रुपये प्रति किलो तय की है। यह बात सोमवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कही।
दलाल स्ट्रीट को सबसे महंगा सदस्य मिल गया है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के भगवान बालाजी का यहां खाता खुल चका है। इस बारे में टीटीडी प्रबंधन का कहना है कि अब भक्त यहां शेयर और प्रतिभूतियों का भी दान कर सकते हैं।