महाराष्ट्र के चर्चित कम्युनिस्ट नेता गोविंद पानसरे की मौत हो गई है। कोल्हापुर में सोमवार की सुबह सैर के वक़्त दो अनजान लोगों ने उन्हें गोली मार दी थी। उनसे साथ पत्नी उमा पानसरे भी घायल हो गई थीं।
देसी पान का पेशा धीरे-धीरे ख़त्म होने की कगार पर है। पान की खेती के लिए मशहूर मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में देसी पान की खेती आखिरी सांसे गिन रही है। पच्चीस वर्ष पहले की तुलना में आज महज पांच फीसदी लोग ही पान की खेती कर रहे हैं।