देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बाद अब 'दंगल' की घाकड़ गर्ल फातिमा सना शेख लोगों की आलोचनाओं का शिकार हो रही हैं। फातिमा को रमजान के दौरान स्विमसूट पहनने के लिए सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।
अफवाहों पर ध्यान देना तो अच्छी बात नहीं है। लेकिन जब अफवाहें में कहीं थोड़ी सी सच्चाई की झलक मिल जाए तो उस पर ध्यान देना ही पड़ता है। हाल ही में दंगल गर्ल फातिमा सना शेख का एक फोटे वायरल हो गया है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह आमिर की नई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए लिया गया फोटो है।
भारत दौरे पर आई बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर कई मामलों में फैसले किए। उन्होंने कहा कि हमने भारत की सुरक्षा चिंताओं को व्यापक रूप से संबोधित किया है, और यह विश्वास बनाने में भी महत्वपूर्ण रहा।
विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई प्रसिद्ध हस्तियों एवं विदेशी नेताओं ने बधाई दी जिनमें अबु धाबी के शहजादे और गायिका लता मंगेशकर शामिल हैं।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि वह जल्द ही भारत की यात्रा करेंगी। इससे पहले उनकी बीते दिसंबर में नोटबंदी के कारण उपजी राजनीतिक चुनौतियों के कारण उनकी यात्रा की योजना को स्थगित कर दिया गया था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ई अहमद के निधन से जुड़ी परिस्थितियों की आज संसद में व्यापक जांच की मांग की गई। लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में विपक्ष ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि बजट पेश करने के लिए सरकार ने अहमद के निधन की खबर को दबाए रखा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेेता ई. अहमद का दिल का दौरा पड़ने के बाद देर रात निधन हो गया। एक वरिष्ठ चिकित्सक ने अहमद के निधन की पुष्टि की है। वह 78 वर्ष के थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आईयूएमएल सांसद ई. अहमद के निधन पर शोक जताया। पीएम और राष्ट्रपति ने देश की भूमिका में सांसद ई. अहमद के योगदान को याद किया और कहा कि उन्होंने देश की अथक सेवा की।