उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का विकास रथ शुरू होने से कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी की वजह से रूक गया। कुछ देर तक मुख्यमंत्री ने इंतजार किया लेकिन रथ ठीक नहीं हुआ उसके बाद आगे की यात्रा उन्होने कार से शुरू कर दिया।
उत्तर प्रदेश के समाजवादी कुनबे में वर्चस्व की जंग चरम पर पहुंचने के बाद अब दोनों धड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जहां तीन नवंबर को रथ यात्रा निकालने जा रहे हैं, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखे जा रहे उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पांच नवंबर को सपा के रजत जयन्ती समारोह को मेगा पोलिटिकल शो बनाने की तैयारियों में पूरा जोर लगा रहे हैं।
हमेशा एक साथ त्योहार मनाने वाला सैफई का समाजवादी परिवार इस बार बिखरा बिखरा नजर आया। सियासी कलह का असर इतना दिखा कि एक साथ आना तो दूर, परिवार के लोगों ने एक दूसरे के सामने आने तक से परहेज किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दीवाली मनाने अपने गांव सैफई पहुंचे जहां मिलने वालों की भीड़ से भगदड़ मच गई। अखिलेश शनिवार को ही लखनऊ से एक्सप्रेस वे से सैफई पहुंचे। रास्ते में उनका जमकर स्वागत हुआ।
छह हजार लड़कियांं एक साथ- एक जगह पर आत्मरक्षा के गुण सीख रही थी। जैसे ही इनका ट्रेनिंग कार्यक्रम समाप्त हुआ हर कोई दंग रह गया। आत्मरक्षा के गुण सीख रही इन लड़कियों का नारा था मेरी रक्षा मेरे हाथ।
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी परिवार में पिछले कुछ दिनों से जारी कलह से सीधा फायदा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हुआ है। यह कहना है एक सर्वेक्षण एजेंसी का जिसने दो अलग-अलग सर्वेक्षण कर दावा किया है कि इस कलह से अखिलेश का कद राजनीतिक रूप से बढ़ा है।
बॉलीवुड कलाकार राजपाल यादव अब राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने सर्व सम्भाव पार्टी (एसएसपी) के नाम से नई पार्टी बनाई है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेेगी। विवाद की बजाय संवाद की राजनीति करने का दावा कर रहे राजपाल यादव ने आगे कहा कि हम चुनाव लड़ेंगे, लेकिन हमारा अंदाज अलग होगा। हम देश और समाज को बताएंगे कि राजनीति कैसे की जाती है। लोकतंत्र किस तरीके से मजबूत और पुख्ता होता है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश ने आज बसपा प्रमुख मायावती के बारे में कहा कि हमारी बुअाजी ने अपने जीते-जी अपनी मूर्तियां लगवा ली और स्मारकों पर ऐसे हाथी लगवाये जो बैठे थे, वे बैठे ही रहे और जो खड़े थे वे अब भी खड़े ही हैं।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव पर जमकर हमला बोला। इटावा में आयोजित रैली में शाह ने कानून-व्यवस्था के नाम पर बसपा और सपा की सरकारों को घेरा।