केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि सपा और बसपा का सफाया होने के बाद ही उत्तर प्रदेश के अच्छे दिन आएंगे। राजनाथ ने यहां बिसौली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 8 नवंबर की रात देश में जब एक झटके से 500 और 1000 रुपये को चलन से बाहर करने का फरमान सुनाया था तो देश के बड़े तबके ने उन्हें काला धन के खिलाफ लड़ाई का चैंपियन माना था। मगर अब ऐसे सबूत सामने आने लगे हैं जो ये बताते हैं कि इसके पीछे दरअसल अमेरिका का कनेक्शन भी हो सकता है।
दिग्गज अभिनेता ओमपुरी के निधन पर महेश भट्ट, जावेद अख्तर, मधुर भंडारकर, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, करन जौहर और सुजीत कुमार सहित कई बॉलीवुड कलाकारों ने शोक व्यक्त करते हुए इसे फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति करार दिया है।
आलोचनाओं से घिरे दागी खेल प्रशासक सुरेश कलमाड़ी ने बुधवार को भारतीय ओलंपिक संघ के आजीवन अध्यक्ष का पद ठुकरा दिया जबकि खेल मंत्रालय ने आईओए को उसके विवादित फैसले पर कारण बताओ नोटिस जारी किया।
मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) की बढ़ती सक्रियता से किसी निर्णायक सियासी असर की संभावना को खारिज करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप सरकार के खराब प्रदर्शन के कारण वहां की जनता रो रही है।
सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ा इजाफा किया है। पेट्रोल के दाम में 2 रुपए 21 पैसे जबकि डीजल के दाम में 1रु 79 पैसे की बढ़ोतरी प्रति लीटर की गई है। बढ़ी हुई दरें शुक्रवार आधी रात से लागू हो जाएंगी।
आनंद अमृतराज के समर्थन में बोलते हुए भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने कहा कि सहयोगी स्टाफ के बदलने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि डेविस कप कप्तान ने परिणाम दिये हैं और अनुशासहीनता के मुद्दे को उचित तरीके से निपटाया है।
टाटा संस के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा ने आज समूह की कंपनियों के शेयरधारकों से कहा कि उनके निदेशक मंडल में साइरस मिस्त्री के बने रहना उनमें खलल पैदा करने वाला होगा जिसका इन कंपनियों के कामकाज पर बुरा असर पड़ सकता है।