एनडीटीवी के मालिक प्रणय रॉय पर सीबीआई की छापेमारी से मीडिया जगत में हलचल तेज हो गई है। सोमवार को प्रणय रॉय पर हुई इस कार्रवाई को लेकर पत्रकारों द्वारा काफी तीखी प्रतिक्रिया दी जा रही है।
मशहूर गायक हरिहरन ने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले गायक अभिजीत भट्टाचार्य के सोशल मीडिया पर प्रयोग की गई भाषा का विरोध किया है। अभिजीत ने हाल ही में लेखिका अरुंधती राय और जेएनयू छात्रसंघ की नेता शेहला राशिद को लेकर कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी।
अपने उग्र विचारों के लिए पहचाने जाने वाले गायक अभिजीत भट्टाचार्य का ट्विटर अकाउंट एक बार फिर सस्पेंड कर दिया गया है। अभिजीत सोमवार को ही वापस ट्विटर पर आए थे, कि ट्विटर ने एक बार फिर से उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया।
विवादित ट्वीट के बाद सस्पेंड किए गए ट्वितटर अकाउंट को लेकर गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के इस कदम पर नाराजगी जताई है। अभिजीत ने कहा कि ट्विटर एंटी नेशनल, एंटी हिंदू और यहां तक कि एंटी मोदी सोशल साइट है जो राष्ट्र की आवाज को दबाना चाहती है। फिलहाल अभिजीत यूरोप में हैं।
नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अमेजन प्रमुख रॉय प्राइस और अमेजन वीडियो टीम के प्रमुख के लिए पार्टी रखी। अक्षय ने ट्विटर पर एक सामूहिक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी पत्नी और अभिनेत्री से लेखिका बनी ट्विंकल खन्ना भी हैं।
अलीगढ़ में भाजपा की ओर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर किए गए विवादित बयान को लेकर टीएमसी नेता सौगत रॉय ने भाजपा नेता पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सौगत रॉय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का सिर मांगने वाले नेता पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक लाभ के लिए जवानों का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन उनकी जरूरतों की तरफ से आंखें मूंदे हुए हैं। पार्टी ने जवान रॉय मैथ्यू की रहस्यमय मृत्यु की जांच की मांग की।
त्रिपुरा में बजट सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। राज्यपाल तथागत रॉय ने सत्तारूढ़ वाम मोर्चा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार की ओर ओर से तैयार अपने भाषण के विवादित हिस्से को नहीं पढ़ा। इसमें केंद्र की नीतियों की कड़ी आलोचना की गई थी। विपक्षी तृणमूल कांग्रेस ने इस पर सदन में हंगामा किया।
सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा को साफ-साफ चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने 6 फरवरी की तय तारीख तक 600 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया तो उन्हें वापस जेल भेज दिया जाएगा। कोर्ट ने साफ शब्दों में कह दिया है कि 6 फरवरी, 2017 तक सहारा ग्रुप को 600 करोड़ रुपये जमा करना ही होगा, अगर डेडलाइन तक पैसे नहीं जमा करते हैं तो फिर सुब्रत रॉय को जेल जाना होगा।