पहले भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित इस्राइल यात्रा 1992 में शुरू हुई लंबी प्रक्रिया की तार्किक परिणति है, लेकिन ऐसे वक्त में हो रही है जब थोड़ा संतुलन साधने की जरूरत है।
अमेठी और रायबरेली में विकास कार्यों को लेकर प्रियंका गांधी और स्मृति ईरानी के बीच तकरार तेज हो गई है। स्मृति ईरानी ने कहा कि 60 साल तक राज करने वाले गांधी परिवार ने इस क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। उधर, प्रियंका गांधी ने ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने मंत्रालय से रायबरेली में आईआईआईटी क्यों नहीं खुलवा देतीं।
राहुल गांधी की सक्रियता ने भारतीय राजनीति का मौसम तो गर्म कर ही दिया है। अचानक राहुल गांधी विपक्ष के नेता की भूमिका में नजर आने लगे हैं। आजकल राहुल गांधी की भाषण शैली में आक्रामकता है, सरकार पर हमले कर रहे हैं। कांग्रेस भी और कांग्रेसी भी आशान्वित हो उठे हैं कि पार्टी फिर खड़ी हो उठेगी। प्रश्न ये है क्या, राहुल गांधी के सक्रिय हो जाने मात्र से पार्टी हाशिये से बाहर निकल पायेगी?
दस जून से शुरू होने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के बांग्लादेश दौरे के लिए टेस्ट और वन डे टीमों की घोषणा कर दी गई है। महेंद्र सिंह धोनी को वन डे टीम का जबकि विराट कोहली को टेस्ट टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है।
अमेठी में बनने वाले फूड पार्क को निरस्त किए जाने से नाराज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अमेठी के दौरे पर पहुंचे राहुल ने कहा कि फूड पार्क बन जाने से जिले का विकास होगा लेकिन यह सरकार विकास नहीं चाहती। राहुल ने केंद्र सरकार को दस में से शून्य अंक भी दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग और प्रधानमंत्री ली क्विंग से बातचीत में दोनों देशों के संबंधों में समस्या पैदा करने वाले मसलों को भी उठाया। इस दौरान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चीन की ओर से बड़े पैमान पर निवेश पर उन्होंने चिंता जताई जबकि अरुणाचल प्रदेश के लोगों को चीन द्वारा नत्थी वीजा देने के संदर्भ में वीजा मसले पर ठोस प्रगति की उम्मीद चाही।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया शहरयार खान भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंधों को फिर बहाल करने के प्रयास के तहत भारत आए और यहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों से मिले।
दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के लिए अमेरिका की सहायक विदेश मंत्री निशा बिस्वाल भूकंप से हुई तबाही और अमेरिकी राहत एवं बचाव अभियानों का जायजा लेने के लिए इस सप्ताह नेपाल का दौरा कर रही हैं।
सीमा मुद्दे और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पीओके में चीन की आधारभूत परियोजनाओं जैसे परेशान करने वाले मुद्दों के बीच चीन की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कल चीनी नेतृत्व से मुलाकात कठिन चुनौती होगी हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह एशिया के लिए नया मील का पत्थर साबित होगा।