Advertisement

Search Result : "अमेरिका ट्रेन हादसा"

अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे मोदी

अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका की उनकी यात्रा के दौरान आठ जून को अमेरिकी कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करने का न्योता दिया गया है। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के स्पीकर पॉल रियान ने आज यह जानकारी दी। रियान ने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, अमेरिका और भारत की दोस्ती दुनिया के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र में स्थिरता का स्तंभ है।
आईआरएनएसएस-1जी के प्रक्षेपण से पूरा हुआ देश का दिशासूचक तंत्र

आईआरएनएसएस-1जी के प्रक्षेपण से पूरा हुआ देश का दिशासूचक तंत्र

भारत ने गुरुवार को आईआरएनएसएस-1जी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। इस के साथ ही भारत ने भी अमेरिका के जीपीएस की तर्ज पर क्षेत्रीय दिशासूचक प्रणाली का अपना ऐतिहासिक अभियान पूरा कर लिया।
पाकिस्तान अस्थिर देश, निपटने के लिए मांगेंगे भारत की मदद: ट्रंप

पाकिस्तान अस्थिर देश, निपटने के लिए मांगेंगे भारत की मदद: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन उम्मीदवारी के प्रबल दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने आज संकेत दिया कि वह परमाणु हथियार संपन्न अर्द्ध-अस्थिर देश पाकिस्तान की समस्या से निपटने के लिए भारत और अन्य देशों की मदद मांगेंगे। ट्रंप ने ये टिप्पणियां इंडियानापोलिस में टाउन-हॉल के दौरान एक सवाल के जवाब में कीं। उनसे पूछा गया था कि वह पाकिस्तान जैसे देशों से कैसे निपटेंगे, जो कई बार अमेरिका के साथ दोहरा खेल खेलते हैं।
खत्म करें परमाणु हथियारों के परीक्षण का पागलपन: यूएन प्रमुख

खत्म करें परमाणु हथियारों के परीक्षण का पागलपन: यूएन प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) प्रमुख बान की मून ने बुधवार को अमेरिका, चीन और परमाणु हथियार से लैस अन्य राष्ट्रों से अनुरोध किया है कि वह सीटीबीटी में सुधार कर परमाणु हथियारों के परीक्षण के पागलपन को अंतत: समाप्त करें। इस साल सितंबर में सीटीबीटी के 20 साल पूरे होने वाले हैं।
उत्तर कोरिया के भड़काउ कदमों से बढ़ी अमेरिका की चिंंता

उत्तर कोरिया के भड़काउ कदमों से बढ़ी अमेरिका की चिंंता

उत्तर कोरिया द्वारा पांचवे परमाणु परीक्षण की तैयारी से जुड़ी खबरों के बीच अमेरिका ने ऐसे भड़काउ कृत्यों पर चिंता जाहिर की है। अमेरिका ने कहा है कि वह इस अलग-थलग पड़े देश को अंतरराष्ट्रीय कर्तव्यों के पालन को मजबूर करने के लिए उस पर दबाव बढ़ाना जारी रखेगा।
पूर्वोत्तर राज्यों के प्राइमरी में ट्रंप, हिलेरी ने हासिल की बड़ी जीत

पूर्वोत्तर राज्यों के प्राइमरी में ट्रंप, हिलेरी ने हासिल की बड़ी जीत

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के शीर्ष दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने सभी पांच पूर्वोत्त्तर राज्यों में हुए प्राइमरी चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कर ली है। वहीं डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने की शीर्ष दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने भी चार राज्यों में जीत दर्ज कर अपनी बढ़त को और मजबूत बनाया है।
नेताजी से जुड़ी दो अहम फाइलें इसी साल सार्वजनिक करेगा जापान

नेताजी से जुड़ी दो अहम फाइलें इसी साल सार्वजनिक करेगा जापान

जापान इस साल के अंत तक नेताजी से संबंधित दो महत्वपूर्ण फाइलों को सार्वजनिक करेगा। हालांकि इसी तरह की तीन अन्य फाइलों के बारे में जापान सरकार ने कोई आश्वासन नहीं दिया है।
हिलेरी का वादा, राष्ट्रपति बनीं तो कैबिनेट में होंगी आधी महिलाएं

हिलेरी का वादा, राष्ट्रपति बनीं तो कैबिनेट में होंगी आधी महिलाएं

अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की अग्रणी दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि अगर वह व्हाइट हाउस के लिए चुनी जाती हैं तो उनकी कैबिनेट की आधी संख्या महिलाओं के लिए होगी।
भारतीयों का मजाक उड़ाने पर हिलेरी ने की ट्रंप की आलोचना

भारतीयों का मजाक उड़ाने पर हिलेरी ने की ट्रंप की आलोचना

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने की शीर्ष दावेदार हिलेरी क्लिंटन की प्रचार मुहिम टीम ने एक चुनावी रैली में एक भारतीय कॉल सेंटर कर्मी का मजाक उड़ाने पर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए आज कहा कि ऐसा करना इस समुदाय के प्रति असम्मान और ट्रंप की विभाजनकारी बयानबाजी को दर्शाता है।
भारतीय श्रमिकों को समझना सबसे बदतर: अमेरिकी गवर्नर

भारतीय श्रमिकों को समझना सबसे बदतर: अमेरिकी गवर्नर

अमेरिका के उत्तर पूर्वी राज्य मेन प्रांत के रिपब्लिकन गर्वनर पॉल लीपेज ने यह कहते हुए एक नया विवाद खड़ा कर दिया कि भारतीय श्रमिकों को समझना सबसे ज्यादा मुश्किल और सबसे बदतर है। एक दिन पहले ही राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय कॉल सेंटरों का मजाक उड़ाया था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement