Advertisement

Search Result : "अमेरिकी बाजार"

25 भारतीय छात्रों से अमेरिकी विश्वविद्यालय छोड़ने को कहा गया

25 भारतीय छात्रों से अमेरिकी विश्वविद्यालय छोड़ने को कहा गया

वेस्टर्न केन्टकी विश्वविद्यालय के 60 में से कम से कम 25 भारतीय स्नातक छात्रों से पहले सेमेस्टर के बाद कंप्यूटर विज्ञान की अपनी पढाई छोड़ने को कहा गया है। विश्वविद्यालय के अनुसार ये छात्र उसके प्रवेश मानकों को पूरा नहीं करते। मीडिया में आज आई एक खबर में यह जानकारी मिली है।
ट्रंप विरोधियों में शामिल हुईं मिशेल, बोलीं दीवारे नहीं बनाता अमेरिका

ट्रंप विरोधियों में शामिल हुईं मिशेल, बोलीं दीवारे नहीं बनाता अमेरिका

अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा भी औपचारिक रूप से ट्रंप विरोधियों में शामिल हो गई हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पद के भावी रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका आप्रवासियों को बाहर रखने के लिए दीवारें नहीं बनवाता है।
स्टार्ट-अप सूचीबद्धता प्लेटफार्म को आकर्षक बनाया जाएगा, नियमों में मिलेगी ढील

स्टार्ट-अप सूचीबद्धता प्लेटफार्म को आकर्षक बनाया जाएगा, नियमों में मिलेगी ढील

पूंजी बाजार नियामक सेबी की स्टार्ट-अप सूचीबद्धता प्लेटफार्म को अधिक आकर्षक बनाने के लिये अगले महीने तक नियमों में ढील देने की योजना है। इसका मकसद इस क्षेत्र को कोष जुटाने के लिए उपयोगी बनाने में मदद करना है। साथ ही उनके विदेशी निवेशकों सहित मौजूदा निवेशकों को आसानी से बाहर निकलने का मौका उपलब्ध कराना है।
आपसी संबंधों का जश्‍न : ओबामा का निमंत्रण और मोदी की अमेरिका यात्रा

आपसी संबंधों का जश्‍न : ओबामा का निमंत्रण और मोदी की अमेरिका यात्रा

अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले सप्ताह होने वाली अमेरिका यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती और उसके जश्न के संबंध में है। अमेरिका में भारत के राजदूत अरूण के सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले सप्ताह व्हाइट हाउस की यात्रा से पहले भारतीय संवाददाताओं के समूह को बताया, यह निमंत्रण और यात्रा दोनों देशों के संबंधों की मजबूती एवं जश्न का हिस्सा है।
एनएसजी के लिए भारत के प्रयास में अड़ंगा डालने पर अमेरिका ने पाक को झिड़का

एनएसजी के लिए भारत के प्रयास में अड़ंगा डालने पर अमेरिका ने पाक को झिड़का

परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बनने के भारत के प्रयास का विरोध कर रहे पाकिस्तान को अमेरिका ने झिड़कते हुए बताया है कि भारत का यह प्रयास हथियारों की दौड़ के बारे में नहीं, बल्कि परमाणु उर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के बारे में है।
विराट बाजार के भी हैं बादशाह, मेस्‍सी, नेमार और जोकोविच से हुए आगे

विराट बाजार के भी हैं बादशाह, मेस्‍सी, नेमार और जोकोविच से हुए आगे

क्रिकेट की दुनिया को बल्‍लेबाजी से अपना मुरीद बनाने वाले भरोसेमंद विराट कोहली अब बाजार के भी शहंशाह बन गए हैं। उन्‍हाेंने फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी, नेमार और दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को बाजार और ब्रांड के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
नीतियों की चाल पर चढ़ा बाजार

नीतियों की चाल पर चढ़ा बाजार

नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने का जश्न शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। लगातार चौथे दिन देश के शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इस वर्ष की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। काफी समय तक तय दायरे में रहने के बाद बाजार में तेजी आई है। सेंसेक्स ने लंबे समय बाद 26 हजार के स्तर और निफ्टी आठ हजार के स्तर को पार कर गया है। पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स में 1400 अंकों की तेजी आई है।
भारतीय छोड़ अमेरिकी मीडिया को मोदी ने दिया इंटरव्यू

भारतीय छोड़ अमेरिकी मीडिया को मोदी ने दिया इंटरव्यू

सत्ता की सालगिरह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल को इंटरव्यू दिया है। यह इंटरव्यू मंगलवार की शाम को प्रधानमंत्री आवास के अहाते में लिया गया और आज जारी किया गया है। भारत के तमाम मीडिया घराने इंतजार में बैठे रह गए। यहां तक कि सरकारी आकाशवाणी और दूरदर्शन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुखपत्र कहे जाने वाले पांचजन्य और ऑब्जर्वर से भी उन्होंने बातचीत नहीं की। इंटरव्यू की दौड़ में द पॉयनियर भी पिछड़ गया, जिसके संपादक चंदन मित्रा हैं। वे भाजपा के राज्यसभा सांसद भी हैं।
लोकप्रियता में फेसबुक पर मोदी से आगे बस ओबामा

लोकप्रियता में फेसबुक पर मोदी से आगे बस ओबामा

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर दो साल पूरे करने के साथ फेसबुक पर दुनिया के दूसरे सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। फेसबुक ने प्रशंसकों की संख्या के लिहाज से सोशल नेटवर्किंग साइट पर सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेताओं की एक सूची जारी की है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पहले, मोदी दूसरे और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयिप एरदोगन तीसरे स्थान पर हैं।
भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर शीर्ष अमेरिकी सीनेटरों ने जताई चिंता

भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर शीर्ष अमेरिकी सीनेटरों ने जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से ठीक पहले शीर्ष अमेरिकी सीनेटरों ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता, सिविल सोसाइटी और मानवाधिकारों पर कथित रूप से बढ़ते हमलों पर गंभीर चिंता जताई है। सीनेटरों की चिंता पर ओबामा प्रशासन ने कहा कि वह इन मुद्दों पर भारत के साथ बात कर रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement