विकिलीक्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शुक्रवार को ट्वीट करके एक लेख शेयर किया जिसमें डाटा चोरी किए जाने की जानकारी दी गई है। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है।
मंगलवार को लद्दाख की पानगोंग झील के किनारे चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि चीनी सैनिक यहां से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। घटना पानगोंग झील के फिंगर-6 के पास सुबह करीब 7.30 बजे हुई।
अमेरिका के परमाणु विशेषज्ञों ने डिजिटल जर्नल 'आफ्टर मिडनाइट' के जुलाई-अगस्त अंक में छपे एक आलेख में यह दावा किया है कि भारत पूरे चीन को निशाना बनाने वाली मिसाइल पर काम कर रहा है।