मध्यप्रदेश में आईएएस अधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया पर हिंदू राष्ट्रवाद के खिलाफ विचार व्यक्त करने के बाद उससे सटे छत्तीसगढ़ में भी एक अाईएएस अधिकारी एलेक्स पॉल मेनन ने विवादित टिप्पणी कर दी है। मेनन ने देश की न्यायिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि 94 फीसदी फांसी मुस्लिमों और दलितों को दी जाती है।
पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पीईएमआरए) ने देश के सभी टीवी चैनलों और रेडियो स्टेशनों को नोटिस जारी कर गर्भ निरोधकों और परिवार नियोजन के उत्पादों के विज्ञापनों को 'तुरंत प्रभाव से रोकने' को कहा है।
भारतीय जनता पार्टी ने असम को आधार बनाकर संपूर्ण पूर्वोत्तर में न केवल अपना जनाधार बढ़ाना आरंभ कर दिया है, बल्कि उसी दिशा में आगे बढ़ चुकी है। वैसे भी गुवाहाटी पूर्वोत्तर का प्रवेशद्वार है और गुवाहाटी में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार बन चुकी है। उसी तरह भाजपा अब दिसपुर में प्रवेश करने के बाद संपूर्ण पूर्वोत्तर में अपना प्रभाव बढ़ाने के अभियान में लग गई है।
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा की भाजपा सरकार को झटका देते हुए हाल ही में सरकार द्वारा जाटों और पांच अन्य समुदायों को दिए गए आरक्षण पर रोक लगा दी। हरियाणा सरकार ने इन समुदायों को यह आरक्षण लंबे और हिंसक जाट आंदोलन के बाद दिया था।
दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में शुक्रवार को ऑटोरिक्शा लेने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने कांगो के 23 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस में शामिल लोगों की पहचान का दावा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बीते नौ फरवरी को जेएनयू परिसर में हुए एक विवादित कार्यक्रम से जुड़े जिन वीडियो क्लिपिंग को जांच के लिए गांधीनगर की फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था, उनमें से चार वीडियो सही पाए गए हैं।
उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम वैचारिक कुंभ के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरीसेना भी शामिल थे।
दिल्ली में आज सुबह संसद भवन परिसर के पास पेड़ से लटककर 39 वर्षीय एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली और 23 पृष्ठों का एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने दावा किया कि है आईपीएल की सट्टेबाजी में उसे भारी नुकसान हुआ और वह चाहता है कि उसकी पीड़ा पर लोगों का ध्यान जाए। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के निवासी राम दयाल वर्मा के रूप में की गई है। वह कल दिल्ली पहुंचा था।