पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में आज एक विश्वविद्यालय पर बड़ा आतंकी हमला हुआ। कई हथियारबंद हमलावार यूनिवर्सिटी में घुस गए और अंधाधुंध गोलीबारी करने लगे। इस हमले में एक प्रोफेसर और कई छात्रों समेत कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेसियों के अनुसार मतकों की संख्या अभी और बढ़ने की संभावना है।
बहुजन समाज पार्टी ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमुला आत्महत्या मामले में केंद्रीय मंत्रियों का इस्तीफा मांगा है। साथ ही पार्टी ने इस पूरे प्रकरण की वस्तुस्थिति जानने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भी भेजा है।
हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोध छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी को मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने जातिगत मुद्दा मामने से इनकार कर दिया है।
प्रसिद्ध पत्रकार और राज्यसभा के पूर्व सदस्य कुलदीप नायर ने बहुत पहले यह कानूनी लड़ाई लड़ी थी कि संसद के उच्च सदन में मूलतः संबंधित प्रदेश के नेता को ही चुने जाने का प्रावधान हो। श्री नायर यह लड़ाई जीत नहीं सके, लेकिन विभिन्न प्रदेशों के लोग, प्रादेशिक नेता और कार्यकर्ता बाहरी नेताओं को फूलमालाएं पहनाने और जय-जयकार करने के बाद भी मन से दुःखी और दर्द झेलते रहे। इसलिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर नरेंद्र मोदी द्वारा असम की अनदेखी तथा योजनाओं का क्रियान्वयन न करने के आरोप राजनीतिक होने के बावजूद सही हैं।
दलित शोधार्थी रोहित की कथित आत्महत्या के बाद हैदराबाद विश्वविद्यालय के परिसर में आज ताजा विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच अब इसपर राजनीति भी होने लगी है। टीआरएस सांसद के नेतृत्व में हैदराबाद में जहां एक सामाजिक संगठन ने केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रोय के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विश्वविद्यालय का दौरा किया।
हैदराबाद विश्वविद्यालय के एक दलित छात्र की आत्महत्या के विरोध में जाने-माने लेखक अशोक वाजपेयी ने विश्वविद्यालय से उन्हें प्रदान की गई डी. लिट की उपाधी लौटाने का एलान किया है। वाजपेयी ने यह फैसला विश्वविद्यालय प्रशासन के दलित विरोधी रवैये के विरोध में लिया है जिसकी वजह से रविवार की रात रोहित वेमुला नाम के एक दलित छात्र को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा।
दो सप्ताह पहले हैदराबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टल से निकाले गए पांच दलित शोधार्थियों में से एक रोहित वेमुला ने रविवार को खुदकुशी कर ली। उसका शव कैंपस के एक हॉस्टल में पंखे से लटका मिला। इस मामले में केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में एक शोध छात्र की आत्महत्या के मामले की पड़ताल के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दो सदस्य जांच टीम हैदराबाद रवाना कर दी है। मंत्रालय ने इन आरोपों को खारिज किया है कि उसके हस्तक्षेप की वजह से यह घटना हुई। उधर, इस मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री बंडारू दत्तात्रेय और विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
महाराष्ट्र के जलगांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष रणनीतिकारों के अलावा संघ से जुड़े आनुषंगिक संगठनों की जब बैठक हो रही थी तो सभी की चिंता भारतीय जनता पार्टी के अंदर उभरे आंतरिक मतभेद को लेकर थी। लेकिन इन चिंताओं से बेखबर संघ प्रमुख मोहन भागवत का एक ही शब्द सब पर भारी पड़ गया कि अपना काम करो चिंता मत करो।