Advertisement

Search Result : "आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय"

मणिपुर में असम का करिश्मा दोहराने की योजना पर काम कर रही है भाजपा

मणिपुर में असम का करिश्मा दोहराने की योजना पर काम कर रही है भाजपा

मणिपुर विधानसभा चुनाव में असम का करिश्मा दोहराने की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी जुट गई है। राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा ने पूरे राज्य में धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रकाश जावड़ेकर पार्टी की रणनीति बना रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विभिन्न सीटों का ब्यौरा मंगाया है, जिसपर वे काम कर रहे हैं। 15 सितंबर को अमित शाह ने गुवाहाटी में मणिपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं-नेताओं की बैठक बुलाई है।
सूरत में शाह-रूपानी के पोस्टर फाड़े

सूरत में शाह-रूपानी के पोस्टर फाड़े

गुरुवार को सूरत में पाटीदार समाज और भारतीय जनता पार्टी के बीच होने वाले सौहार्दपूर्ण वातावरण में खटास आ गई है। कार्यक्रम के लिए सूरत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गुजरात के मुख्यमंत्री के बीच स्वागत में पोस्टर लगाए गए थे। यह पोस्टर पाटीदार अभिनंदन समारोह समिति ने लगाए थे। यह समिति हीरे के नामी व्यापारी महेश सवानी ने लगवाए थे। लेकिन सूरत में इन पोस्टरों को फाड़ने से तनाव हो गया है। खास बात यह है कि पीपी सवानी हाई स्कूल में गुरुवार को होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए वहां भारी पुलिस बल मौजूद था।
अमित शाह ने कहा, सपा-बसपा ने उत्‍तर प्रदेश का विकास रोका

अमित शाह ने कहा, सपा-बसपा ने उत्‍तर प्रदेश का विकास रोका

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया वालंटियर्स मीट को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेेश सपा और बसपा की सरकारों के बीच फंस कर रह गया है। इसलिए विकास नहीं हो रहा है। उन्‍होने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि प्रदेश सपा, बसपा के छलावे से बाहर निकले।
हिलेरी की ट्रंप पर बढ़त घटकर आधी हुई, प्रमुख राज्यों में आगे

हिलेरी की ट्रंप पर बढ़त घटकर आधी हुई, प्रमुख राज्यों में आगे

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को रिपब्लिकन पार्टी के उनके प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर मिली बढ़त पिछले एक महीने में घटकर आधी हो गयी है। एक नये सर्वेक्षण में यह जानकारी मिली है।
जी20 की बैठक के पहले मोदी के वियतनाम दौरे में 12 अहम समझौते

जी20 की बैठक के पहले मोदी के वियतनाम दौरे में 12 अहम समझौते

चीन में जी 20 की बैठक के पहले भारत और वियतनाम ने अपने सामरिक संबंधों को और मजबूत बनाने का संकेत देते हुए रक्षा, आईटी, अंतरिक्ष, दोहरे कराधान से बचाव और मालवाहक पोतों संबंधी वाणिज्यिक नौवहन सूचना साझा करने समेत विभिन्न क्षेत्रों जुड़े 12 करार किए हैं। हनोई में इस मौके पर मोदी और वियतनाम के पीएम नुएन शुएन फुक ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। मोदी ने वियतनाम के साथ भारत के मजबूत संबंधों को अहम बताया।
अंतरिक्ष में क्षमता के मामले में अभी पीछे है भारत : इसरो प्रमुख

अंतरिक्ष में क्षमता के मामले में अभी पीछे है भारत : इसरो प्रमुख

इसरो के अध्यक्ष एएस किरण कुमार ने आज कहा कि अंतरिक्ष में देश की क्षमता उल्लेखनीय रूप से कम है और उपग्रहों की संख्या दोगुनी करने की जरूरत है। कुमार ने कहा, हम अब भी अंतरिक्ष में क्षमता के मामले में उल्लेखनीय रूप से पीछे हैं।
वायुसेना प्रमुख राहा बोले, अभी भी हमारी आंखो में चुभता है पीओके

वायुसेना प्रमुख राहा बोले, अभी भी हमारी आंखो में चुभता है पीओके

वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल अरूप राहा ने कहा है कि पीओक अभी भी हमारी आंखो में चुभता है। राहा ने कहा कि पूर्व की लड़ाईयों में वायुसेना का सही इस्‍तेमाल किया गया होता तो आज यह हालात नहीं देखने पड़ते।
गोवा : पर्रिकर पर वेलिंगकर के खिलाफ साजिश का आरोप, 400 सदस्‍यों का इस्‍तीफा

गोवा : पर्रिकर पर वेलिंगकर के खिलाफ साजिश का आरोप, 400 सदस्‍यों का इस्‍तीफा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गोवा की भाजपा सरकार के कामकाज का विरोध करने के बाद संघ के राज्‍य प्रमुख सुभाष वेलिंगकर को बुधवार को हटा दिया था। जिसके बाद आरएसएस के 400 वॉलनटिअर्स ने वेलिंगकर के समर्थन में सामूहिक रूप से संघ संगठन से इस्तीफा दे दिया है। इन सदस्यों ने जिला, उप जिला और शाखा प्रमुख के पदों को छोड़ा है। यह इस्तीफा पणजी में 6 घंटे तक चली उस बैठक के बाद दिया गया जिसमें स्थानीय आरएसएस सदस्यों और पदाधिकारियों ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर वेलिंगकर के खिलाफ साजिश का आरोप लगाया।
राज्यसभा सांसदों को मोदी का संदेश, गरीब, कमजोर वर्ग को पार्टी से जाेड़े

राज्यसभा सांसदों को मोदी का संदेश, गरीब, कमजोर वर्ग को पार्टी से जाेड़े

अपनी सरकार और संगठन के एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा की महत्वपूर्ण आंतरिक बैठकों के दौर को समाप्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों से समाज के गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़़ने की दिशा में काम करने को कहा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement