वेश्या से आपत्तिजनक तुलना के बाद भाजपा पर बिफ़रीं बसपा सुप्रीमो अब एक एक क़दम फूँक फूँक कर रख रही हैं । दरअसल उनकी योजना बिखर रहे अपने दलित वोट बैंक को इस मुद्दे पर संगठित करने की थी मगर उनके ही सिपहसलार नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी और राम अचल राजभर जैसो ने उनका खेल बिगड़ दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिफारिश भी लकड़ी की शीट पर गीता उकेरने वाले बेरोजगार बढ़ई संदीप सोनी के काम नहीं आई। अपना रोजगार खड़ा करने के लिए आज चार महीने बाद भी वह सरकारी कार्यालयों और बैंको के चक्कर काट रहा है। संदीप को अभी तक प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत बैंक मदद नही कर रहे हैं।