सचमुच नया इतिहास बन गया। यही तो आकांक्षा रही थी-अरविंद केजरीवाल की। किसी भी मुख्यमंत्री को केवल डेढ़ वर्ष में अपनी ही आधी कैबिनेट को बर्खास्त नहीं करना पड़ा। वह भी गंभीर अपराध और चरित्र हीनता के कारण।
आम आदमी पार्टी पंजाब में टिकट बंटवारे और उसके बाद पंजाब के पार्टी संय़ोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर को पद से हटाने के बाद पार्टी दो फाड़ नजर आ रही है। पार्टी में पंजाब बनाम दिल्ली का राग अलापा जा रहा है। एक ओर पार्टी कार्यकर्ता बोल रहे हैं कि दिल्ली से आए संजय सिंह और दुर्गेश पाठक का पंजाब के मामलात में दखल कम किया जाए और पार्टी से जुड़े पंजाब के लोगों को ज्यादा से ज्यादा अधिकार दिए जाएं।
भाजपा नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के निशाने पर दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग भी आ गए हैं। स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि जिस तरह से केजरीवाल 420 हैं उसी तरह से नजीब जंग भी। अभी तक जंग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निशाने पर थे। लेकिन अब जंग भाजपा नेता के भी निशाने पर आ गए हैं।
यह पहला अवसर नहीं है। भारत की आधुनिक पनडुब्बियों, वायुसेना के विमानों-हेलीकाप्टर, थल सेना के लिए बोफोर्स जैसी तोपों की खरीदी के सौदों पर अंतरराष्ट्रीय जासूसी दांत गड़ते रहे हैं। वैसे भी भारत के सरकारी-प्रशासनिक तंत्र में रक्षा क्षेत्र की बड़ी खरीदी की प्रक्रिया में दो-चार नहीं दस वर्ष तक लगते रहे हैं।
हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने डेरा सच्चा सौदा को 50 लाख रुपये क्या दिए मानो बर्र के छत्ते में हाथ दे दिया। विरोधियों ने उनपर चौतरफा हमला बोल दिया है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि विज ने पिछले विधानसभा चुनाव में डेरा प्रमुख द्वारा भाजपा का समर्थन करने के बदले यह राशि दी है।
जैन मुनि तरूण सागर के हरियाणा विधानसभा को संबोधित करने पर अपनी व्यंग्यात्मक टिप्पणी के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई हलकों से आलोचनाओं के घेरे में आए आम आदमी पार्टी (आप) के समर्थक और संगीतकार विशाल ददलानी ने हर तरह के राजनीतिक कार्य से दूरी बनाने की घोषणा की है। ददलानी ने यह भी कहा कि पार्टी छोड़ने का फैसला पूरी तरह उनका अपना है।
महाराष्ट्र में एक पार्षद को मांसाहारी होने के कारण फ्लैट नहीं देने का मामला सामने आया है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक पार्षद ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उनके मांसाहारी होने के कारण एक निर्माण कंपनी ने उनको पश्चिमी उपनगर में अपार्टमेंट बेचने से मना कर दिया।
उपराज्यपाल और केंद्र सरकार पर नये सिरे से हमला बोलते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नजीब जंग के जरिये आप सरकार के कई निर्णयों को पलटना और दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल को हटाना चाहते हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
आम आदमी पार्टी के पंजाब के संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर को पार्टी से निकाला जाना तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के सर्वोच्च नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से छोटेपुर ने मिलने का समय मांगा था जिसमें वे अपनी सफाई देना चाहते थे लेकिन केजरीवाल ने मिलने से इनकार कर दिया।