आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन को लेकर भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी के विवादास्पद बयानों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह राजन के समर्थन में आ गए हैं।
बॉलीवुड गायक सोनू निगम, सुखविंदर सिंह, सुनिधी चौहान समेत संगीत जगत की कई हस्तियों ने मुंबई में आयोजित एक समारोह मेंं सरबजीत सिंह को विशेष संगीतमय सम्मान दिया।
समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सूची में पार्टी छोड़ से चुके अमर सिंह का नाम भी शामिल है। जारी सूची में मीडिया दिग्गज सुभाष चंद्रा का नाम नहीं है।
कप्तान सरदार सिंह और शीर्ष ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह को 10 से 17 जून तक लंदन में होने वाली एफआईएच चैम्पियंस ट्राफी में भाग लेने वाली 18 सदस्यीय राष्ट्रीय हॉकी टीम से आराम देने का फैसला किया गया है। टीम की अगुवाई गोलकीपर पीआर श्रीजेश करेंगे।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प के बाद सांप्रदायिक तनाव की खबर है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 200 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ से ही सासंद हैं।
योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव और उनके मुख्यमंत्री पुत्र अखिलेश यादव से मुलाकात की।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना महात्मा गांधी से कर दी। दाहोद में शिवराज सिंह ने कहा कि जैसे पूरी दुनिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उत्सुकता से सुनती थी, ठीक उसी तरह अब दुनिया मोदी को सुनती है।
आईपीएल में जो पिछले आठ सालों से नहीं हुआ, वह शनिवार को हो गया। चमत्कारिक महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यह पहली बार हुआ जब उनकी टीम प्ले ऑफ में पहुंचने से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
भारत पत्रकारों पर हमले के मामले में विश्व में 13वें नंबर पर है और भारत में उत्तर प्रदेश इस मामले में पहले नंबर एक पर। हाल ही में झारखंड में पत्रकार अखिलेश प्रताप सिंह और उसके बाद बिहार के सीवान जिले में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या ने देश में पत्रकारों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।