Advertisement

Search Result : "आरोप."

केजरीवाल पर तानाशाही का आरोप

केजरीवाल पर तानाशाही का आरोप

आम आदमी पार्टी के नेता प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पार्टी में अंदरूनी लोकतंत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। प्रशांत और योगेंद्र ने दिल्ली के प्रेस क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस कर यह बात कही। इन दोनों असंतुष्ट नेताओं के साथ अब पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर आनंद कुमार भी खुलकर सामने आ गए हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रोफेसर कुमार भी मौजूद थे।
शिवराज पर ‌दिग्‍विजय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

शिवराज पर ‌दिग्‍विजय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि व्यापमं घोटाले में फंसने के बाद शिवराज सरकार अब प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव को तरह-तरह से प्रताडि़त कर रही है। जबकि व्यापमं घोटाले में मुख्यमंत्राी शिवराज सिंह चौहान का नाम था लेकिन इस मामले को सीधे-सीधे राज्यपाल से जोड़ दिया गया है।
चर्च पर हमले के आरोप में छह गिरफ्तार

चर्च पर हमले के आरोप में छह गिरफ्तार

जबलपुर पुलिस ने एक चर्च और एक अन्य धार्मिक परिसर में तोड़फोड़ करने के आरोप में छह व्यक्तियों को सोमवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईशा पंत ने एजेंसी भाषा को बताया कि पुलिस ने एक कैथोलिक स्कूल और धार्मिक परिसर में तोड़फोड़ करने के आरोप में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोयला घोटाला: जेआईपीएल, दो निदेशकों के खिलाफ आरोप तय

कोयला घोटाला: जेआईपीएल, दो निदेशकों के खिलाफ आरोप तय

एक विशेष अदालत ने सोमवार को कथित रूप से झूठे और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर झारखंड में उत्तरी धादू कोयला ब्लाॅक का आवंटन सुनिश्चित करने के मामले में झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड (जेआईपीएल) और उसके दो निदेशकों आर. सी. रूंगटा और आरएस रूंगटा के खिलाफ आरोप तय किए।
फर्ग्युसन गोलीबारी में एक पर आरोप तय

फर्ग्युसन गोलीबारी में एक पर आरोप तय

पिछले सप्ताह फर्ग्युसन में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने अफ्रीकी मूल के एक अमेरिकी युवक पर आरोप तय किए हैं। इस गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे और पहले भी नस्ली तनाव का शिकार बन चुके इस मिसौरी शहर में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए थे।
टेरी प्रमुख पचौरी पर यौन उत्पीड़न का आरोप

टेरी प्रमुख पचौरी पर यौन उत्पीड़न का आरोप

ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान के प्रमुख आर के पचौरी पर उनके दफ्तक में काम करने वाली महिला सहयोगी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने पचौरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
सुखोई पर रूस और वायुसेना आमने सामने

सुखोई पर रूस और वायुसेना आमने सामने

रूस ने पिछले साल अक्टूबर में हुई सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान की दुर्घटना के पीछे मानवीय कारक को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन भारतीय वायुसेना ने इस आरोप का खंडन कर दिया है। इस दुर्घटना के बाद भारत के अग्रिम श्रेणी के इस लड़ाकू विमान के पूरे बेड़े ने एक माह तक उड़ान नहीं भरी थी।
3 महीने से ज्यादा निलंबन अवैध

3 महीने से ज्यादा निलंबन अवैध

उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि किसी भी सरकारी कर्मचारी को उसके खिलाफ आरोप पत्र के अभाव में 90 दिन से अधिक निलंबित नहीं रखा जा सकता क्योंकि ऐसे व्यक्ति को समाज के आक्षेपों और विभाग के उपहास का सामना करना पडता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement