करीब महीने भर फरार रहने के बाद उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को अंतत: आज लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गायत्री सामूहिक बलात्कार के एक मामले में आरोपी हैं। उनके अलावा मामले के छह अन्य आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। प्रजापति ने इस बार भी अमेठी विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
सपा के साइकिल चुनाव चिह्न पर दावे को लेकर प्रतिद्वंद्वी खेमों के निर्वाचन आयोग के पास पहुंचने की योजना के साथ ही यादव कुनबे की लड़ाई आज दिल्ली पहुंच गई। इस बीच सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उनके द्वारा पांच जनवरी को आहूत पार्टी अधिवेशन स्थगित कर दिया।
पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में टोल प्लाजाओं पर सैनिकों की मौजूदगी पर तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों ने संसद में कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे एक साजिश करार दिया और इस मामले में राज्य की ममता बनर्जी सरकार को विश्वास में नहीं लेने का आरोप लगाया। हालांकि सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इसे तूल देना राजनीतिक हताशा का परिचायक है तथा इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को पूरी जानकारी थी।
रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आठ साल बाद डेमोक्रेट्स के हाथ से राष्ट्रपति का ताज हासिल कर लिया है। यह अमेरिकी इतिहास में एक अहम मोड़ साबित हुआ है। अब ट्रंप अगले चार साल के लिए दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति की कमान संभालेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को 218 के मुकाबले 289 वोटों से हराया। चुनाव नतीजे हिलेरी के प्रचार अभियान के लिए एक झटका साबित हुए। हिलेरी क्लिंटन ने नेवादा, वाशिंगटन, वर्जिनिया और कनेक्टिकट में जीत हासिल की है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने अहम राज्य ओहायो, यूटा, फ्लोरिडा मोंटाना और लुइसियाना में जीत दर्ज की है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने पार्टी छोड़ कर भाजपा का दामन थामने वाली रीता बहुगुणा पर जमकर निशाना साधा है। राज बब्बर ने कहा कि रीता बहुगुणा के परिवार का इतिहास ही पाले बदलने का है। उन्होने यह भी कहा कि भाजपा गद्दारों की फौज जुटा रही है।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर लुहरगुंवा गांव में बलात्कार के एक 45 वर्षीय आरोपी ने पीड़ित महिला के एक हाथ की उंगलियों को इसलिये काट डाला क्योंकि उस महिला ने बलात्कार के मामले में उससे राजीनामा करने से इनकार कर दिया।
भारत और पाकिस्तान के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता के बारे में भारत ने बुधवार को कहा कि गेंद अब पाकिस्तान के पाले में है। भारत ने जोर देकर कहा कि इस्लामाबाद को ही सीमापार से जारी आतंकवाद, जम्मू कश्मीर के हिस्से पर अवैध कब्जे और आतंकी शिविरों को बंद करने पर निर्णय लेना है।
बाॅलीवुड अभिनेता आमिर खान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि महाराष्ट्र में पांच साल के भीतर पानी की कमी की समस्या सुलझाना उनका सपना है। उन्होंने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे महाराष्ट्र में पानी की किल्लत की समस्या दूर हो।
असम में बोडोलैंड के केंद्र कोकराझार में शुक्रवार को आतंकवादी हमले में 14 लोगों की मौत हो गई। काले कपड़ेे पहने हमलावरों ने बाजार में जमकर फायरिंग और गोलाबारी की। हमले में 20 लोग घायल हुए हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।