उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता आजम खान अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने कहा कि वे फासीवादी ताकतों के लिए आइटम गर्ल बन गए हैं।
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में मुसलमानों ने मस्जिद को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से सजाया है। मस्जिद के इमाम मोहम्मद जफ्फर मुख्तार आसमी ने कहा, “हमारे खून में है हिंदुस्तान लेकिन दुख है कि हमें देशभक्ति दिखानी पड़ रही है।”
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि यहां भाजपा कार्यकर्ता जबरन लोगों के घरों के बाहर 'मेरा घर भाजपा का घर' स्लोगन लिख रहे हैं।
आज वे केंद्र में सत्तासीन भाजपा-एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। लेकिन नाम घोषित होने से करीब 20 दिन पहले उन्हें शिमला स्थित प्रेसिडेंसियल इस्टेट परिसर की रिट्रीट बिल्डिंग में प्रवेश से रोक दिया गया। यह बात बिहार के मौजूदा राज्यपाल रामनाथ कोविंद के बारे में है।
अपने नाम की वजह से सुर्खियों में रहने वाली फिल्म टॉयलेट: एक प्रेमकथा का आज ट्रेलर लॉन्च हो गया। पहले नाम और अब ट्रेलर के बाद हर किसी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले अक्षय कई दिनों से एक के बाद एक कई पोस्टर जारी कर रहे थे।
चार निजी एयरलाइंस के 34 पायलट्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर डीजीसीए अफसरों से गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है,साथ ही एयरलाइंस ने सभी पायलट की मानसिक जांच कराने के लिए भी कहा है।
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अपने एक लेख में कहा है कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब शांति की अपील करने वाले बयानों को देशद्रोह का नाम दिया जा रहा है।
गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने के बयान से चर्चा में आए राजस्थान हाईकोर्ट के जज महेश चंद्र शर्मा ने अब कहा कि मोर को इसलिए राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया, क्योंकि वह ब्रह्मचारी होता है। बिना मैथुन क्रिया के ही मोर आपने आंसुओं से मोरनी को गर्भवती कर देता है।