दिल्ली विश्वविद्यालय ने निर्धारित समय में डिग्री की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाने वाले छात्रों को दिया जाने वाला विशेष अवसर का प्रावधान हटाने का फैसला किया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू और जामिया के सैकड़ों छात्र और शिक्षक मंगलवार को विश्वविद्यालयों को एबीवीपी के आक्रमण और विरोध को दबाने के खिलाफ सड़कों पर उतरे। लेफ्ट संगठनों के विरोध मार्च का जवाब देने के लिए डूसू और एबीवीपी ने 2 मार्च को प्रदर्शन करने का फैसला किया है।
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने विहिप कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा संचालित अन्नपूर्णा अन्नबैंक में एकादशी पर एक मुट्ठी अनाज जमा कराने का संकल्प दिलाया।
दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन खाने से नौ छात्र बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। खबर है कि मिड डे मील में मरा हुआ चूहा था और वही खाना बच्चों को खिला दिया गया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काो लोक कलाकारों ने आज उनकी सात निश्चय योजनाओं पर आधारित एक कलाकृति भेंट की, जिसे 23वें पटना पुस्तक मेले के दौरान मेड इन इंडिया कलाग्राम में आये लोक कला के 40 पारंगत कलाकारों तथा निफ्ट पटना के 120 छात्र-छात्राओं ने मिलकर बनाई है। इस कलाकृति में 13 राज्यों से आये कलाकारों ने 19 लोक कला शैलियों का प्रदर्शन किया है।
जो भी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलता है केजरीवाल उसे केंद्र सरकार का एजेंट बता डालते हैं। एक बार फिर केजरीवाल ने यही किया है। चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ मतदाताओं को भड़काने के मामले में गोवा में एफआईआर क्या दर्ज करवाई केजरीवाल भड़क उठे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भारतीय प्रबंधन संस्थान :आईआईएम: विधेयक 2017 को मंजूरी दे दी गई जिसके तहत आईआईएम अपने छात्रों को डिग्री प्रदान कर सकेंगे। इन्हें राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया है।
भारतीय मूल के एक छात्र द्वारा आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के खिलाफ निराशापूर्ण तरीके से खराब और उबाउ पढाई का कानूनी वाद दायर किये जाने के बाद विश्वविद्यालय को सुनवाई का सामना करने का निर्देश दिया गया है।
89 साल के सीएम परकाश सिंह बादल ने पहली बार उग्र बयान दिया है। कहा- "एह आम वाले लीडर वेख लो...कई अपणे स्पोटरां नूं कैहंदे अकालियां ते रोड़े मारो, पत्थर मारो, छित्तर मारो। जे असीं कुझ करिए तां गदर हो जाऊ...। बादल सुल्तानपुर लोधी में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा-"केजरीवाल लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच दिल्ली में शनिवार को जम्मू कश्मीर के युवाओं का एक सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जम्मू कश्मीर के ‘राह से भटके हुए युवाओं’ को मुख्यधारा में लाना है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच राष्ट्रीय स्वयं संघ की शाखा है।