आनंद एल राय निर्माता के रूप में शायद ‘तनु वेड्स मनु’ से आगे कुछ चाह रहे थे। इस बार उन्होंने निर्देशन की बागडोर आर एस प्रसन्ना के हाथों में दे दी। फिल्म के कई संवादों पर खूब तालियां बजीं, ठहाके भी लगे। बालकनी में बैठने वाले शायद सीटी न बजा पाएं पर जो लोग ड्रेस सर्किल में बैठते हैं उनके लिए उसकी पूरी छूट है। इसका सिर्फ इतना सा कारण है कि फिल्म पहली बार सेक्स करने में अक्षम पुरुष पर खुल कर बात करती है।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की सर्वेसर्वा मायावती ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने भाई आनंद कुमार को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि वे भाजपा को रोकने के लिए किसी भी दल से हाथ मिलाने को तैयार हैं।
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने आज मीडिया दिग्गज सुभाष चंद्रा के राज्यसभा में निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। चंद्रा ने पिछले साल हरियाणा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा चुनाव जीता था। भारतीय जनता पार्टी ने उनका समर्थन किया था।
पूर्व विश्व शतरंज चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को भरोसा है कि 2016 में मिश्रित सफलता के बाद वह वापसी करने में सफल रहेंगे और उन्होंने कहा कि वह इस साल ग्रैंड चेस टूर और विश्व कप में हिस्सा लेंगे। ग्रैंड चेस टूर में इस साल पांच टूर्नामेंट होंगे।
अखिलेश यादव खेमे ने नरेश उत्तम को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। नरेश उत्तम प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। कानपुर निवासी नरेश उत्तम मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल वह विधान परिषद के सदस्य हैं। संगठन और मतदाताओं खासकर पिछड़े मतदाताओं पर उनकी अच्छी पकड़ है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में काम कर चुके नरेश की छवि साफ-सुथरी है। विवादों में कभी उनका नाम नहीं आया। मुलायम सिंह के भी वह काफी करीबी रहे हैं। जानकारों का कहना है कि साफ-सुथरी छवि की वजह से ही अखिलेश यादव ने उन्हें इतनी अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में एक बार फिर खलबली मच गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरोधियों को पार्टी में वापसी कराकर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर टकराव का संकेत दे दिया है। वहीं अखिलेश समर्थकों की वापसी की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।