Advertisement

Search Result : "उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय"

विश्वविद्यालयों को स्वतंत्र माहौल देने की बात कही प्रणब ने

विश्वविद्यालयों को स्वतंत्र माहौल देने की बात कही प्रणब ने

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज कहा कि विश्वविद्यालयों और अकादमिक संस्थानों को निर्बाध बौद्धिक बहस के लिए पूर्वाग्रह, हिंसा या किसी कट्टर सिद्धांत से अवश्य ही मुक्त होना होगा। नालंदा में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन के विदाई सत्र में मुखर्जी ने कहा कि नालंदा, तक्षशिला और विक्रमशिला के प्राचीन शिक्षण केंद्रों ने छात्रों और शिक्षकों के रूप में दुनिया भर से मेधावी लोगों को आकर्षित किया।
त्रिवेंद्र ने संभाली उत्तराखंड की कमान

त्रिवेंद्र ने संभाली उत्तराखंड की कमान

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल केके पॉल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ नौ और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे। रावत राज्य के आठवें मुख्यमंत्री बने हैं।
राजनाथ नहीं जाएंगे यूपी सीएम पद की रेस में कई और नाम

राजनाथ नहीं जाएंगे यूपी सीएम पद की रेस में कई और नाम

उत्तराखंड में मुख्‍यमंत्री का नाम तय हो जाने के बाद अब यह साफ हो गया है कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। कारण साफ है कि दोनों प्रदेशों के बीच जातीय समीकरण बैठाना। उत्तराख्‍ांड में भाजपा ने त्रिवेंद्र रावत के नाम पर मुहर लगा दी है। रावत राजपूत जाति से आते हैं और राजनाथ भी राजपूत हैं। ऐसे में एक बात साफ हो गई है कि उत्तर प्रदेश की कमान किसी और के हाथ में होगी। सूत्रों पर भरोसा करें तो केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का नाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे आगे चल रहा है।
बहुमत मिलने के बाद मोदी ने सर्वमत की बात की

बहुमत मिलने के बाद मोदी ने सर्वमत की बात की

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनावों में अभूतपूर्व जीत के एक दिन बाद प्रधानमंत्राी नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों से चुनावी राजनीति से ऊपर उठकर 2022 तक नए भारत के निर्माण में उनका सहयोग करने की अपील की। चुनाव में जीत पर भाजपा मुख्यालय में अभिनंदन समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्राी ने कहा कि इन पांच राज्यों विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश का चुनाव परिणाम नये भारत की नींव के रूप में देखता हूं। नया भारत 65 प्रतिशत युवाओं के सपनों का भारत है, यह नया इंडिया अभूतपूर्व रूप से जागरूक महिलाओं के सपनों का नया भारत है। यह एक एेसा नया भारत है जो कुछ पाने की बजाए कुछ करने और अवसर का उपयोग करने की इच्छा रखता है।
अमित शाह तय करेंगे मुख्यमंत्रियों के नाम

अमित शाह तय करेंगे मुख्यमंत्रियों के नाम

भाजपा संसदीय बोर्ड ने आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में मुख्यमंत्री पद के लिए नाम चुनने के लिए अधिकृत कर दिया। वह संबंधित राज्यों के पार्टी पर्यवेक्षकों के साथ चर्चा कर इस पर फैसला करेंगे। यह प्रक्रिया होली के बाद पूरी की जाएगी।
यूपी, उत्तराखंड में भाजपा की आंधी, पंजाब में कांग्रेस जीती

यूपी, उत्तराखंड में भाजपा की आंधी, पंजाब में कांग्रेस जीती

भाजपा ने आज उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में जीत का शानदार परचम लहराया तथा कांग्रेस ने पंजाब में अपनी सफलता की जोरदार दस्तक दी। इसके अलावा कांग्रेस गोवा एवं मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जहां के विधानसभा चुनावों में खंडित जनादेश आया है।
दो राज्य में भाजपा, एक में कांग्रेस की आंधी

दो राज्य में भाजपा, एक में कांग्रेस की आंधी

डेढ़ महीने की लगातार मेहनत का फल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी को मिल गया है। दो राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की आंधी चल रही है और पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 305 से अधिक सीटें जीतती दिख रही है और पिछले तीन दशक में इतनी बड़ी जीत राज्य की जनता ने किसी को नहीं दी थी।
उप्र-उत्तराखंड में भाजपा शानदार जीत की ओर, पंजाब में कांग्रेस आगे

उप्र-उत्तराखंड में भाजपा शानदार जीत की ओर, पंजाब में कांग्रेस आगे

राजनीतिक दृष्टि से देश के सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा शानदार जीत का इतिहास रचने जा रही है और साथ ही उत्तराखंड में भी उसकी सरकार बनना तय हो गया है। उधर पंजाब में सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर कांग्रेस प्रदेश में वापसी करती दिख रही है जबकि गोवा और मणिपुर में दोनों बड़े दलों के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।
आईआईएससी दुनिया के दस सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में

आईआईएससी दुनिया के दस सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में

बेंगलुरु स्थित प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) विश्वविद्यालयों की वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष दस संस्थानों में जगह बनाने वाला देश का पहला शिक्षण संस्थान बन गया।
जामिया विश्वविद्यालय ने हटवाया वक्ताओं की सूची से मेरा नाम : शाजिया

जामिया विश्वविद्यालय ने हटवाया वक्ताओं की सूची से मेरा नाम : शाजिया

भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने आज जामिया विश्वविद्यालय पर आरोप लगाया कि उसने तीन तलाक के विषय पर आायोजित समारोह में वक्ताओं की सूची से मेरा नाम हटाने के लिए आयोजकों पर दबाव डाला। विश्वविद्यालय ने हालांकि इन आरोपों से इनकार किया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement