Advertisement

Search Result : "उत्तर प्रदेश"

मुलायम सिंह यादव की नजर में ओवैसी एहसान फरामोश

मुलायम सिंह यादव की नजर में ओवैसी एहसान फरामोश

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने राजनीतिक कुनबे में संतुलन बनाने के दो ही दिन बाद ‘वोट बैंक’ अपने पाले में करने का प्रयास करते नजर आए। एआइएमआइएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिये बगैर उन्हें अहसान फरामोश कह दिया। साथ ही उन्‍होंने चीन, सीमा सुरक्षा, कश्मीर पर केंद्र सरकार को भी कठघरे में खड़ा किया।
यूनीसेफ की रिपोर्टे में मप्र अब भी बीमारू राज्य

यूनीसेफ की रिपोर्टे में मप्र अब भी बीमारू राज्य

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भले ही अपने राज्य को बीमारू राज्य से निकाल कर विकसित राज्य की श्रेणी में लाने का दावा करते हों पर यूनीसेफ की रिपोर्ट इससे अलग स्थिति की ओर संकेत करती है।
उत्तर प्रदेश के सीएम और मंत्रियों का वेतन बढ़ा

उत्तर प्रदेश के सीएम और मंत्रियों का वेतन बढ़ा

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वेतन में वृद्धि का निर्णय किया है। निर्णय के अनुसार अब मंत्रियों का वेतन 12 हजार से बढ़कर 40 हजार रुपये हो जायेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री को विधायक के वेतन के एक लाख एक हजार आठ रुपये अलग से मिलेंगे। वेतन में यह परिवर्तन 1981 के बाद किया गया है। देश में सर्वाधिक वेतन पंजाब के मुख्यमंत्री को मिलता है, उसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री। तीसरा स्थान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का है।
उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस ने तैयार की अगले दौर की रणनीति

उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस ने तैयार की अगले दौर की रणनीति

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने प्रदेश भर में प्रचार अभियान की रणनीति तैयार कर ली है। 21 अगस्त से पार्टी प्रदेश भर के लगभग सभी जिलों में यात्रा निकालेगी जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
कुनबे की लड़ाई से प्रदेश के बुरे दिन आने की आंशका- मायावती

कुनबे की लड़ाई से प्रदेश के बुरे दिन आने की आंशका- मायावती

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह के परिवार की लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है। बसपा प्रमुख मायावती ने इसको दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि उत्तर प्रदेश की शासन-प्रशासन व्यवस्था पर इसका और भी ज़्यादा बुरा असर पड़ेगा।
सपा नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस की जगह गणतंत्र दिवस मना डाला

सपा नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस की जगह गणतंत्र दिवस मना डाला

चुनाव सिर पर हो तो बधाई देने के लिए नेताओं को बस बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स लगाने की देर रहती है। लेकिन होर्डिंग्स में क्या लिखना है इस बात का पता नहीं है। देश जहां आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है वहीं सपा नेताओं ने गणतंत्र और रक्षाबंधन की बधाई देनी शुरू कर दी।
शिवपाल के खिलाफ सपा में हो रही है साजिश- मुलायम

शिवपाल के खिलाफ सपा में हो रही है साजिश- मुलायम

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार से व्यथित होकर इस्तीफे की बात कहने वाले राज्य के वरिष्ठ काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव के समर्थन में आज खुलकर बोले और कहा कि शिवपाल के खिलाफ पार्टी में साजिश हो रही है। उन्‍होने कहा कि अगर शिवपाल पार्टी छाेड़कर गये तो पार्टी टूट जाएगी।
भाजपा विधायक कार्यकर्ता की मौत पर रोए, बोले पार्टी ने मदद नहीं की

भाजपा विधायक कार्यकर्ता की मौत पर रोए, बोले पार्टी ने मदद नहीं की

उत्तर प्रदेश के बलिया के चर्चित नरही गोलीकांड में भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी खूब रोए। विधायक ने ये आंसू अपने कार्यकर्ता विनोद राय के लिए बहाए, जो उनके थाने पर धरना की वजह से पुलिस की गोली का शिकार हुआ।
मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हूं - सत्यपाल सिंह

मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हूं - सत्यपाल सिंह

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कौन सा चेहरा आगे करके चुनाव लड़ेगी इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। कई नामों पर चर्चा है और कहा जा रहा है कि कोई भी नाम चौकाने वाला हो सकता है।
यूपी: गौ तस्करी को लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, एक की मौत

यूपी: गौ तस्करी को लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, एक की मौत

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले में गौ तस्करी के मामले में पुलिस द्वारा कुछ लोगों को गिरफ्तार किए जाने से भड़के भाजपा विधायक और उनके समर्थकों के साथ पुलिस की झड़प हो गई। झड़प ने हिंसक रुप अख्तियार कर लिया जिसमें संदिग्ध परिस्थितियों में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई।