तमिलनाडु में ई पलानीसामी सरकार ने विश्वास मत जीत लिया है। विधायकों द्वारा हंगामा, मार-पीट, कुर्सियां तोड़े जाने आदि की हरकतों और दो बाद सदन स्थगित होने के बीच हुए मतदान में पलानीसामी के पक्ष में 122 विधायकों ने वोट डाला। विधानसभा की सीटिंग व्यवस्था को छह खंडो में बांटकर एक-एक कर वोटिंग कराई गई।
द्रमुक ने अपने कोषाध्यक्ष एम. के. स्टालिन को पदोन्नत कर उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। स्टालिन को ऐसे वक्त पर यह पद दिया गया है जब पार्टी सुप्रीमो एम. करूणानिधि बीमारी के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज उनके 70वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया कि श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य एवं दीर्घायु दे। सोनिया का जन्म नौ दिसंबर 1946 को हुआ था।