भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार शाम गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में चौथी बार शपथ ली। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस संगठन में व्यापक फेरबदल होना है। खासकर उन राज्यों में जहां इस साल या अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं वहां पर पार्टी प्रदेश अध्यक्षों को बदलने की तैयारी में है ताकि क्षेत्र में काम करने का समय मिल सके।
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था को लेकर समाजवादी सरकार के दावों की पोल खुल गई है जबकि भाजपा इस तरह के झूठे दावे नहीं बल्कि विकास करती है।
महेंद्र सिंह धोनी को रविवार को आईपीएल फ्रेंचाइजिंग राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान पद से हटा दिया गया और उनके स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंपी गयी। इस तरह से धोनी की अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट दोनों से कप्तानी के तौर पर पारी समाप्त हो गयी।
शिवसेना ने केंद्र में एक के बाद एक आई कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की और एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। शिवसेना ने कहा कि मोदी नोटबंदी के कारण पैदा हुई अराजकता को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की कमान विराट कोहली को सौंपी गई है। गौरतलब है कि सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने चंद रोज पहले अचानक कप्तानी को अलविदा कह दिया। टीम में आलराउंडर युवराज सिंह को वनडे और टी20 दोनों ही प्रारूपों की टीमों में शामिल किया गया है। कई माह बाद उनकी टीम में वापसी हुई है।
भारतीय चयनकर्ता शुक्रवार को जब इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय और तीन टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये टीम का चयन करने के लिये बैठेंगे तो यह लगभग तय है कि विराट कोहली को इन दोनों प्रारूपाेें की कप्तानी भी सौंपी जाएगी, जिससे भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट में नये युग की शुरूआत होगी।
अखिलेश यादव खेमे ने नरेश उत्तम को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। नरेश उत्तम प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। कानपुर निवासी नरेश उत्तम मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल वह विधान परिषद के सदस्य हैं। संगठन और मतदाताओं खासकर पिछड़े मतदाताओं पर उनकी अच्छी पकड़ है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में काम कर चुके नरेश की छवि साफ-सुथरी है। विवादों में कभी उनका नाम नहीं आया। मुलायम सिंह के भी वह काफी करीबी रहे हैं। जानकारों का कहना है कि साफ-सुथरी छवि की वजह से ही अखिलेश यादव ने उन्हें इतनी अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
हमेशा जयललिता के पीछे दिखाई देने वाली शशिकला नटराजन अब ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कळगम की महासचिव होंगी। उन्हें सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था। अंततः अटकल खत्म करते हुए पार्टी प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि कर दी कि वही महासचिव होंगी।
टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए गए साइरस मिस्त्री ने रतन टाटा पर निशाना साधते हुए कहा है कि फैसले लेने की सभी शक्तियां एक ही व्यक्ति या हाई-कमान के पास होना अनैतिक, अनुचित और भरोसे को तोड़ना है।