Advertisement

Search Result : "करीबी"

मुलायम के करीबी अंबिका चौधरी बसपा में शामिल

मुलायम के करीबी अंबिका चौधरी बसपा में शामिल

समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के अत्यंत करीबी समझे जाने वाले वरिष्ठ नेता अंबिका चौधरी आज बसपा में शामिल हो गए। चौधरी यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
भाजपा के करीबी सांसद का दामाद करता था काला धन सफेद!

भाजपा के करीबी सांसद का दामाद करता था काला धन सफेद!

हरियाणा के हिसार से चार्टर्ड विमान द्वारा साढ़े तीन करोड़ रुपये देश के पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड ले जाने के मामले में यह जानकारी सामने आई है कि इसमें केंद्र की भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे नगालैंड के इकलौते लोकसभा सांसद नेफियू रियो के दामाद अनाटो झिमोमी का हाथ है। आयकर अधिकारियों को शक है कि झिमोमी इसके जरिये अपने बिजनेसमैन दोस्तों का काला धन सफेद कर रहा है।
अखिलेश के करीबी मंत्री को शिवपाल ने पार्टी से किया निष्कासित

अखिलेश के करीबी मंत्री को शिवपाल ने पार्टी से किया निष्कासित

उत्तर प्रदेश की सपा सरकार में चल रहा मतभेद रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को प्रदेश सपा अध्यक्ष्‍ा शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी मंत्री पवन पांडेय को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। शिवपाल ने अखिलेश को पत्र लिखकर पांडेय के खिलाफ कार्यवाही करने की गुजारिश की है।
अखिलेश के एक और करीबी विधायक को सपा से निकाला

अखिलेश के एक और करीबी विधायक को सपा से निकाला

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी विधान परिषद के सदस्य उदयवीर सिंह को पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इससे पहले अखिलेश के करीबी विधान परिषद के सदस्य सुनील साजन, आनंद भदौरिया और संजय लाठर को पार्टी से निकाला जा चुका है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement