कांग्रेस के मुख्य सचेतक और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कानूनी नोटिस में आरोप लगाया कि उनके खिलाफ नंद कुमार सिंह चौहान ने दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रसारित किया।
चीन के साथ टकराव और जम्मू-कश्मीर के हालात को लेकर शुक्रवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में विपक्ष ने सरकार को पूरा समर्थन देते हुए चीन के साथ कूटनीतिक तरीके से विवाद हल करने की सलाह दी है।
आयुष मंत्रालय ने स्वस्थ बच्चा पैदा करने के लिए महिलाओं को कुछ सुझाव दिए हैं। आयुष मंत्रालय के अनुसार गर्भावस्था में महिलाओं को मांस, सेक्स और बुरी संगत से बचना चाहिए।
योगेंद्र यादव ने कपिल मिश्रा को सलाह दी है कि केजरीवाल पर रोज रोज अपुष्ट आरोप न लगाएं। दिन-रात आरोपों की झड़ी सुनने से आम आदमी पार्टी तो साफ़ नहीं होगी, ईमानदार राजनीति में जनता की जितनी भी आस्था बची है वो जरूर साफ़ हो जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद परेश रावल गहरे विवाद में फंसते दिख रहे हैं। दरअसल रविवार को उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि कश्मीर में किसी पत्थरबाज को सेना की जीप पर बांधने की जगह लेखिका अरुंधति राय को उस जीप पर बांधना चाहिए। परेश रावल के इस ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर जवाब दिया है कि बेहतर होगा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन करवाने वाले को जीप पर बांधा जाए।
उत्तर प्रदेश में रायबरेली के जायस में स्थित राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को एसडीएम ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ट्रस्ट इस 10 हजार स्क्वॉयर मीटर की जमीन पर महिलाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग दे रहा था। इस मामले पर कांग्रेस ने कहा कि यह बदले की भावना से की गई कार्रवाई है।
रेडियो कार्यक्रम मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर लोगों को संबोधित किया। आज के कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए इस बार छुट्टियों में कुछ नया करने और समाज में योगदान देने की बात कही।
दिल्ली एमसीडी चुनाव एवं विधान सभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद फिर से पार्टी के भीतर विचार-विमर्श को दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ने राहुल गांधी को कुछ सलाह दी हैं।