सीरिया के शहर अल-बाब के पास आज एक आत्मघाती बम हमलावर ने हमला किया जिसमें 42 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में अधिकतर विद्रोही थे। कुछ ही घंटे पहले इस्लामिक स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ली है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में एक अदालत के बाहर आतंकियों द्वारा किए गए आत्मघाती विस्फोट और गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए।
अमेरिका ने पाकिस्तान की सूफी दरगाह पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा है कि वह आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करता रहेगा। इस हमले में सौ लोगों की मौत हो गई।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज फतेहपुर और रायबरेली की दो चुनावी रैलियों में पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधे रखा। खास बात यह रही कि रायबरेली की रैली में उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं हालांकि उन्होंने भीड़ को संबोधित नहीं किया।
नई दिल्ली म्यूनिसपल कारपोरेशन एनडीएमसी के वाइस चेयरपर्सन करण सिंह तंवर का कहना है कि आज के बदलते और प्रतिस्पर्धी युग में मीडिया का कार्य काफी चुनौती भरा है। तंवर ने यह भी कहा कि तमाम जटिलताओं के बीच भी मीडिया और उससे जुड़े लोग अपना शत प्रतिशत देकर समाज का सच सामने ला रहे हैं।
साहित्य अकादेमी, दिल्ली आगामी 21 से 26 फरवरी के बीच भारतीय साहित्य पर आधारित साहित्योत्सव 2017 का आयोजन कर रही है। इस दौरान अन्यान्य कार्यक्रमों के साथ ही खास तौर से हिंदी में वरिष्ठ लेखिका नासिरा शर्मा समेत कुल 24 भारतीय भाषाओं के पूर्व चयनित साहित्यकारों को साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सहवान कस्बे में स्थित लाल शाहबाज कलंदर दरगाह के भीतर आज रात हुए आत्मघती विस्फोट में करीब सौ लोगों की मौत हो गई और दो सौ से अधिक लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आतंकी संगठन आईएसआई ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा के साथ भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आज कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुर्सी के मोह में अपने पिता मुलायम सिंह यादव की हत्या की कोशिश करने वाली कांग्रेस से गठबंधन कर शर्मनाक हरकत की है।