हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खुद के खिलाफ दर्ज धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के एक मामले में आज नई दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए।
उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पांच राज्यों की पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में आज अलग-अलग स्थानों से चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पांच अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है।
चीन ने बुधवार को अरूणाचल प्रदेश की 6 जगहों के लिये मानकीकृत आधिकारिक नामों का ऐलान किया और उकसावे वाले इस कदम को वैध बताया। चीन ने इस सीमावर्ती राज्य में दलाई लामा के दौरे का भारत से कड़ा विरोध जताने के कुछ दिनों बाद यह कदम उठाया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद यह परिवर्तन तय माना रहा था,जिस पर मुहर लगा दी गई।
लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी पूर्वोत्तर में अपनी पैठ बनाने की कोशिश में लगी हुई है। इसके लिए कोशिश भी शुरू कर दी गई है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश में प्रस्तावित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पूर्वोत्तर में फिल्म निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में हुनर को बढ़ावा देने का काम करेगा।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र के खजुरानी गांव में एक 17 वर्षीया किशोरी की कथित रूप से भुखमरी के चलते मौत हो जाने की खबर से पूरे उत्तराखंड में हड़कंप मच गया है। मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने राज्य सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए इस घटना को देवभूमि पर एक कलंक करार दिया है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हिंदू युवा वाहिनी द्वारा कथित रूप से लगाए गए बैनरों में लिखा है कि प्रदेश में रहना है तो योगी योगी कहना है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की सर्वेसर्वा मायावती ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने भाई आनंद कुमार को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि वे भाजपा को रोकने के लिए किसी भी दल से हाथ मिलाने को तैयार हैं।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में धर्मांतरण कराने वाले तीन ईसाईयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक ग्रामीण की शिकायत के बाद पुलिस ने इन तीनों ईसाईयों को गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश में अब गांवों को 18 घंटे तथा जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। धार्मिक स्थलों को बिजली कटौती से मुक्त रखा जाएगा और 24 घंटे तक बिजली दी जाएगी ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लखनऊ में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।