Advertisement

Search Result : "केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निसिथ प्रामाणिक"

फाइनेंस से हटाकर एविएशन में क्यों भेजा गया जयंत सिन्हा को

फाइनेंस से हटाकर एविएशन में क्यों भेजा गया जयंत सिन्हा को

कभी अति सक्रियता और कभी संयम खोकर लक्ष्मण रेखा पार कर जाना। स्मृति ईरानी की तरह इसी कारण संघ की नाराजगी के चलते जयंत सिन्हा का भी विभाग बदला। उनके मामले में एक अतिरिक्त तथ्य यह भी रहा कि उन्होंने कॉरपोरेट घरानों की लॉबी को नाराज कर रखा था। उन्हें अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण मंत्रालय नागर विमानन मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाकर भेजा गया। हालांकि, स्मृति ईरानी के मानव संसाधन विकास मंत्रालय से कपड़ा मंत्रालय में बदली की चर्चा के बीच जयंत सिन्हा का विभाग बदले जाने की बात दब गई।
केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार, जावड़ेकर को पदोन्नति

केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार, जावड़ेकर को पदोन्नति

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का पहला बड़ा विस्तार हो गया है। मंत्रिमंडल में 19 नए मंत्री शामिल किए गए हैं। जबकि प्रकाश जावड़ेकर को कैबिनेट रैंक में पदोन्नति दी गई है। अबतक जावड़ेकर स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री थे।
केंद्रीय काबीने के इतिहास में मध्‍य प्रदेश ने 8 मंत्रियों के साथ रचा कीर्तिमान

केंद्रीय काबीने के इतिहास में मध्‍य प्रदेश ने 8 मंत्रियों के साथ रचा कीर्तिमान

पीएम नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में विस्‍तार के बाद मध्‍यप्रदेश से मंत्रियों की संख्‍या 8 हो गई है। राज्‍य से राज्‍यसभा सदस्‍य तथा पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर को अब पदोन्‍नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इस तरह पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में मध्‍य प्रदेश को खासी तवज्‍जो दी है। 8 मंत्रियों की संख्‍या मध्‍यप्रदेश के लिए अब तक की सारी केंद्रीय कैबिनेट के मुकाबले सबसे अधिक है। इस तरह देश की कैबिनेट के इतिहास में मध्‍य प्रदेश ने नया कीर्तिमान रच दिया है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में संघ से जुड़े मंत्रियों का दबदबा

केंद्रीय मंत्रिमंडल में संघ से जुड़े मंत्रियों का दबदबा

नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में अब संघ और संघ की विचारधारा से जुड़े लोगों का अच्छा-खासा जमावड़ा हो गया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से सीधे तौर से जुड़े 13 तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े 7 लोग इस समय मंत्रिमंडल में हैं।
इन पांच मंत्रियों की छुट्टी कर दी मोदी ने

इन पांच मंत्रियों की छुट्टी कर दी मोदी ने

मंगलवार को सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में 19 नए चेहरों को जगह दी और शाम होते-होते पुराने पांच लोगों की छुट्टी कर दी। मोदी कैबिनेट से जो पांच लोग बाहर किए गए हैं उनमें से कुछ विवादों में घिरे हैं तो कुछ को खराब प्रदर्शन या फिर खराब स्वास्‍थ्य की की वजह से हटाया गया है।
मंत्रिमंडल विस्तार ही नहीं, विभाग बंटवारे में भी हावी रहा संघ

मंत्रिमंडल विस्तार ही नहीं, विभाग बंटवारे में भी हावी रहा संघ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पहले तो केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में अपने लोगों को जगह दिलवाई और उसके बाद विभागों के बंटवारे में भी उसी की चली। जिन मंत्रियों से आरएसएस को परेशानी थी उनके विभाग बदल दिए गए हैं।
मोदी की मदद करके खुद को गुनहगार महसूस करता हूं: जेठमलानी

मोदी की मदद करके खुद को गुनहगार महसूस करता हूं: जेठमलानी

पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री राम जेठमलानी ने रविवार को कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में विदेशी बैंकों में जमा कालाधन वापस लाने समेत तमाम वादों के मद्देनजर उन्होंने नरेंद्र मोदी का सहयोग किया था लेकिन अब वह खुद को इसके लिए गुनहगार और ठगा हुआ महसूस करते हैं।
राजनाथ ने अमरनाथ में दर्शन किए

राजनाथ ने अमरनाथ में दर्शन किए

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ शनिवार को दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा में पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए और इसके साथ ही वार्षिक यात्रा शुरू हो गई।
उत्तराखंड से कोश्यारी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में किया जाएगा शामिल

उत्तराखंड से कोश्यारी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में किया जाएगा शामिल

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर माना जा रहा है कि राज्य के किसी बड़े नेता को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देकर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की जाएगी।