वित्त मंत्रालय ने कहा है कि वह बैंकों के साथ 50,000 रुपये से अधिक के नकद लेनदेन पर बैंक नकद लेनदेन कर :बीसीटीटी: लगाने की मुख्यमंत्रियों की समिति की सिफारिश पर कोई निर्णय लेने से पहले सावधानीपूर्वक विचार करेगी।
बॉलीवुड को कई हिट गाने देने वाले दिग्गज कवि-गीतकार गुलजार ने आज कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने देश में घटित होने वाली घटनाओं से अछूता नहीं रह सकता है और लोगों को अपने आसपास के परिवर्तन के बारे में सोचने और महसूस करने की जरूरत है। गुलजार ने यह बात जयपुर में अपनी नयी पुस्तक सस्पेक्टेड पोएम्स के विमोचन के अवसर पर कही।
इंग्लैंड ने भारत दौरे में अब तक कोई मैच नहीं जीता है लेकिन उसकी एकदिवसीय टीम के उप कप्तान जोस बटलर ने कहा कि मेजबान देश क्रिकेट खेलने के लिये सर्वश्रेष्ठ जगह है।
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने आज कहा कि उनकी टीम ने पहले वनडे में भारत को दबाव की स्थिति से निकलने का मौका दे दिया लेकिन कहा कि युवा केदार जाधव की बेहतरीन पारी से उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया।
बीसीसीआई के बर्खास्त सचिव अजय शिर्के ने आज कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा उन्हें पद से हटाये जाने के फैसले से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां प्रशासनिक बदलाव का असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीसीसीआई की स्थिति पर नहीं पड़ेगा।
नए सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पाकिस्तान को दो टूक संदेश दिया है। बिपिन रावत ने कहा है कि हमारा देश और सेना अमन और शांति चाहती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम कमजोर हैं और अगर जरूरत आई तो अपनी ताकत का इस्तेमाल करने में कभी पीछे नहीं हटेंगे।
रिद्धिमान साहा अचानक से लगी चोट से पहले टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और फिलहाल भारतीय टीम से बाहर हैं, लेकिन उन्होंने उम्मीद जतायी कि वह अच्छे घरेलू प्रदर्शन के आधार पर वापसी करेंगे।
वित्त मंत्री अरुण जेटली की माने तो नोटबंदी के बाद अर्थव्यवस्था को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वित्त मंत्री ने जो आंकड़े पेश किए उसके हिसाब से नोटबंदी के बाद राजस्व बढ़ा है। वित्त मंत्री ने ये भी कहा है कि कई क्षेत्रों में कारोबार भी बढ़ा है और खेती को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।