अपने मशहूर टीवी शो में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक की दिग्गज हस्तियों को बुला चुके कॉमेडियन कपिल शर्मा अब नेताओं को अपने शो पर मेहमान के तौर पर बुलाना चाहते हैं। इसी क्रम में उनकी एक बड़ी इच्छा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने शो पर बुलाने की है क्योंकि कपिल को उनकी कहानी प्रेरणादायी लगती है।
यह कौन बनेगा करोड़पति का सवाल नहीं है। पर हां सवाल तो है। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर हिंदी में यदि सुषमा स्वराज का प्रोफाइल देखें तो उसकी पहली पंक्ति है, श्रीमती सुषमा स्वराज विदेश मंत्री भारत की पहली महिला विदेश मंत्री हैं
पाकिस्तान में बम विस्फोट और जासूसी के आरोप में वर्षों तक पाकिस्तान की जेल में बंद अमृतसर वासी सरबजीत पर फिल्म बन रही है। फिल्म के जरिये दर्शक सरबजीत का सच जान पाएंगे।
जम्मू कश्मीर सरकार को तब शर्मिंदगी झेलनी पड़ी, जब कक्षा दसवीं के प्रश्न पत्र में छात्रों से राज्य में पीडीपी के साथ गठबंधन करके सरकार बनाने वाली पार्टी का नाम पूछा गया लेकिन चार विकल्पों में से किसी भी विकल्प में भाजपा का नाम नहीं था।
आमिर खान के रामनाथ गोयनका समारोह में दिए गए बयान पर सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। गौरतलब है कि आमिर खान ने कहा था कि पिछले छह-आठ महीनों में देश में माहौल गड़बड़ हुआ है और उनकी पत्नी किरण राव ने तो देश छोड़ने पर उनसे चर्चा भी की थी।
महागठबंधन की इस आंधी में बिहार की राजनीति के कई बड़े और चर्चित चेहरों को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा, लोजपा और हम के साथ साथ एमआईएम के कई बड़े नेता हार गए हैं।
भाजपा सफाई कर्मचारियों के लिए फिर दांव चलने की तैयारी में। जबकि सैंकड़ों सफाई कर्मचारी सीवर-सेप्टिक टैंक में मर रहे हैं और केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर पूरी तरह खामोश हैं।
मुंबई पुलिस ने शीना बोरा हत्याकांड से जुड़े पेचीदा केस की गुत्थी सुलझाने के लिए मीडिया दिग्गज पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल मुखर्जी से पिछले 12 घंटों में दूसरी बार पूछताछ की है। राहुल और शीना के बीच प्रेम संबंधों की बात सामने आई है। यह बात भी अब तकरीबन साफ हो गई है कि शीना बोरा इंंद्राणी की बहन नहीं बल्कि बेटी थी। पुलिस इस मामले में राहुल और शीना के प्रेम संबंधों के अलावा प्रॉपर्टी विवाद का कोण भी तलाश रही है। कहा जा रहा है कि शीना इंद्राणी से प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी मांग रही थी, जिसके चलते दोनों में अनबन हुई।