युवा सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की शतकीय पारी तथा कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आज छह विकेट पर 319 रन बनाए।
भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक भी आखिरकार स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल के साथ मंगलवार को परिणय सूत्र में बंध गए। दोनों की सगाई 15 नवंबर 2013 में ही हो गई थी।
हिन्दी में एक गीत है, जाना था जापान, पहुंच गये चीन ....। दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ भी न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतररष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला से पहले कुछ एेसा ही हुआ। कीवी बल्लेबाजों के लिए बनाई गई न्यूजीलैंड की रणनीति पहले ही लीक हो गई।
निर्वासित जीवन जीने और गिरफ्तारी के खतरे का सामना करने के बावजूद आईपीएल के बर्खास्त आयुक्त ललित मोदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी की टक्कर में एक नई क्रिकेट संस्था का खाका तैयार किया है। उनका दावा है कि यह दुनिया भर में क्रिकेट का भविष्य है।
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर आईपीएल टीम की निविदाओं के फेरबदल को लेकर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने दस्तावेजों के साथ कहा कि नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब आईपीएल की बोलियों में एकतरफा शर्तें रखवाने का काम किया। गौरतलब है कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे उस समय वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और अमित शाह उपाध्यक्ष थे।
दक्षिणी अफ्रीका 'ए' के 10 खिलाडि़यों को फूड प्वाइजनिंग के कारण चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से चार खिलाडि़यों को आज भारत 'ए' के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के मैच के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेहमान टीम के टीम प्रबंधन ने यह जानकारी दी है।
भारतीय एकदिवसीय टीम के कप्तान और लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद से सम्मानित महेंद्र सिंह धोनी आगरा में सेना की पैरा रेजीमेंट के साथ दो सप्ताह का शुरुआती प्रशिक्षण ले रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की कोयला खनन परियोजना को एक और झटका लगा है। पर्यावरण मंजूरी रद्द होने के बाद अब अॉस्ट्रेलिया के बैंक ने परियोजनाओं से नाता तोड़ लिया है।
भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी को ऑस्ट्रेलिया में मिली कोयला खनन की मंजूरी वहां की एक अदालत ने रद्द कर दी है। करीब 16.5 अरब डॉलर की यह खनन परियोजना पर्यावरण संबंधी विवादों में बुरी तरह फंसी है।