ओलंपियन अंजू बाबी जार्ज ने केरल के खेल मंत्री ईपी जयराजन पर कथित रूप से भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। जार्ज ने उन्हें अपमानित करने का भी आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मामले पर जयराजन का समर्थन किया। नई सरकार के गठन के बाद चर्चा में रहे जयराजन ने इन आरोपों से इनकार किया है। इससे पहले जयराजन तब विवादों में घिर गये थे, जब उन्होंने महान चैम्पियन मुक्केबाज मोहम्मद अली को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें केरल का खिलाड़ी करार दे दिया था।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह अब सीएम प्रकाश सिंह बादल के गांव बादल में गरजेंगे। कैप्टन की अगुवाई में कांग्रेस 18 जून को भर्ती घोटाले के विरोध में बादल गांव में धरना देगी।
राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता एल. देवेंद्रो सिंह (49 किग्रा) और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता विकास कृष्ण (75 किग्रा) अजरबेजान के बाकू में 16 जून से शुरू हो रहे एआईबीए विश्व ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में नौ सदस्यीय भारतीय टीम की चुनौती की अगुआई करेंगे।
नर्मदा किनारे बसे कसरावद के सुंदर गांव बसे हैं। जल्द ही ये गांव नर्मदा मैया की गोद में समा जाएंगे। सरदार सरोवर बांध के पास बने इन गांवों को सदियों से नर्मदा सींचती और जीवन देती आई है। सन 2001 में सरकार की ओर से सर्वे में कहा गया था, यदि बांध की ऊंचाई बढ़ाई गई तो 360 घर प्रभावित होंगे। लेकिन 2008 में हुए एक और सर्वे में कहा गया था कि 364 में से केवल 25 घर प्रभावित होंगे। सर्वे के इन तथ्यों की छेड़छाड़ पर आरटीआई के तहत कुछ जानकारियां बाहर आई हैं।
चंद दिन पहले तक क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के लगाने वाले लक्ष्मी रतन शुक्ला अब खेल मंत्रालय में अपने जौहर दिखाएंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पूर्व क्रिकेटर को खेल एवं युवा मामलों का मंत्री बनाया है। हावड़ा उत्तर विधानसभा सीट से चुने गये शुक्ला को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। ममता मंत्रिमंडल में वह सबसे मंत्री हैं। खेल मंत्री बनने वाले वे देश के पहले खिलाड़ी बताए जा रहे हैं। ममता बनर्जी ने शुक्ला को खेल मंत्रालय सौंपकर न सिर्फ नई शुरुआत की है बल्कि अन्य राजनीतिक दलों को भी संदेश दे दिया है। यह बात अकसर उठती रही है कि खेल संघों और खेल मंत्रालय के शीर्ष पदों पर ऐसे व्यक्ति काबिज रहते हैं जो खेल के बारे में कुछ नहीं जानते। उम्मीद की जा रही है कि खेल मंत्रालय में लक्ष्मी रतन शुक्ला के आने से राज्य में खेलों के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
देश में खेलकूद के समक्ष चुनौतियों को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल एवं खिलाड़ियों के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने और रियो ओलंपिक के खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई और कहा कि खेल को हार या जीत की कसौटी पर कसने की बजाए खेल भावना के साथ भारत दुनिया में अपनी पहचान बनाए। प्रधानमंत्री ने खेल मंत्री के रूप में सर्बानंद सोनोवाल के कार्यों की काफी प्रशंसा की।
हरियाणा के एक गांव में ऊंची जाति के कुछ लोगों द्वारा एक दलित दूल्हे को उसकी बारात में घोड़ा बग्गी पर चढने से रोकने और बाराती समेत पुलिस दल पर पथराव करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति है।
क्रिकेट की इंडियन प्रीमियर लीग का वर्तमान सत्र कुछ खास है। दो पुरानी टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को विवादों के चलते लीग से हटा दिया गया और दो नई टीमें राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और गुजरात लायंस लीग में शामिल हुईं।
मेघालय का एक छोटा सा गांव एक समय में देशी शराब बनाने और शराबियों को लेकर बदनाम था लेकिन अपनी छवि में आमूल परिवर्तन लाकर गांव ने एक अनूठी नजीर पेश की है।