Advertisement

Search Result : "खेल मंत्रालय"

कांगो नागरिक हत्या मामला: अफ्रीकी देश में भारतीयों पर हमला

कांगो नागरिक हत्या मामला: अफ्रीकी देश में भारतीयों पर हमला

कांगो की राजधानी किंशासा में भारतीय दुकानों और प्रतिष्ठानों पर हमला किया गया और गोलियां चलाई गईं जिसमें दो भारतीय घायल हो गए। माना जा रहा है कि यह हमला राजधानी दिल्ली में कांगो के एक नागरिक की हत्या की प्रतिक्रिया में किया गया जिसपर हाल में अफ्रीकी राजदूतों ने नाराजगी जताई थी।
चर्चाः असुरक्षित क्यों हैं सुरक्षा बल | आलोक मेहता

चर्चाः असुरक्षित क्यों हैं सुरक्षा बल | आलोक मेहता

केंद्रीय गृह मंत्रालय निरंतर दावा करता है कि जम्मू-कश्मीर सीमावर्ती क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्‍था पहले से अधिक मजबूत हो गई है। लेकिन विभिन्न इलाकों में सुरक्षा बलों पर हमलों में जवानों के मारे जाने की घटनाएं बढ़ना ऐसे दावों पर प्रश्न चिह्न लगाती हैं।
मोदी के मन की बात, खेल-खिलाड़ियों के लिए बने सकारात्मक माहौल

मोदी के मन की बात, खेल-खिलाड़ियों के लिए बने सकारात्मक माहौल

देश में खेलकूद के समक्ष चुनौतियों को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल एवं खिलाड़ियों के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने और रियो ओलंपिक के खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने की जरूरत बताई और कहा कि खेल को हार या जीत की कसौटी पर कसने की बजाए खेल भावना के साथ भारत दुनिया में अपनी पहचान बनाए। प्रधानमंत्री ने खेल मंत्री के रूप में सर्बानंद सोनोवाल के कार्यों की काफी प्रशंसा की।
दो कप्तानों की अजब दास्तां

दो कप्तानों की अजब दास्तां

क्रिकेट की इंडियन प्रीमियर लीग का वर्तमान सत्र कुछ खास है। दो पुरानी टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्‍थान रॉयल्स को विवादों के चलते लीग से हटा दिया गया और दो नई टीमें राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और गुजरात लायंस लीग में शामिल हुईं।
पेंटागन का दावा, चीनी विमानों ने जबरन अमेरिकी विमान को रोका

पेंटागन का दावा, चीनी विमानों ने जबरन अमेरिकी विमान को रोका

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि दक्षिणी चीन सागर क्षेत्र में गुरुवार को दो चीनी लड़ाकू विमानों ने एक अमेरिकी विमान को असुरक्षित तरीके से रोका। इसके साथ ही रणनीतिक तौर से महत्वपूर्ण जलक्षेत्र को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
सुशील की याचिका पर फेडरेशन और खेल मंत्रालय को नोटिस

सुशील की याचिका पर फेडरेशन और खेल मंत्रालय को नोटिस

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को निर्देश दिया कि ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार की बात सुनी जाए जिन्होंने रियो ओलंपिक 2016 की कुश्ती प्रतियोगिता के पुरुष 74 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में भारत के प्रतिनिधित्व को लेकर फैसला करने के लिए चयन ट्रायल कराने की मांग की है।
चैम्पियंस ट्राफी में सरदार और रूपिंदर को आराम

चैम्पियंस ट्राफी में सरदार और रूपिंदर को आराम

कप्तान सरदार सिंह और शीर्ष ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह को 10 से 17 जून तक लंदन में होने वाली एफआईएच चैम्पियंस ट्राफी में भाग लेने वाली 18 सदस्यीय राष्ट्रीय हॉकी टीम से आराम देने का फैसला किया गया है। टीम की अगुवाई गोलकीपर पीआर श्रीजेश करेंगे।
गृह मंत्रालय का लापता अधिकारी हिरासत में

गृह मंत्रालय का लापता अधिकारी हिरासत में

गृह मंत्रालय के अधिकारी आनंद जोशी जो चार दिन पहले सीबीआई द्वारा तलब किए जाने के बाद लापता हो गए थे उन्हें एजेंसी ने वित्तीय लाभ के लिए कई एनजीओ को मनमाने तरीके से एफसीआरए नोटिस कथित तौर पर जारी करने को लेकर उनके खिलाफ दर्ज मामले के सिलसिले में हिरासत में लिया। मंत्रालय में अवर सचिव आनंद जोशी से सीबीआई की विशेष अपराध शाखा के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
पेंटागन ने किया अगाह, भारतीय सीमा पर चीनी सेना की है तैनाती

पेंटागन ने किया अगाह, भारतीय सीमा पर चीनी सेना की है तैनाती

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में, खासकर पाकिस्तान में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति के प्रति आगाह करते हुए कहा है कि उसने भारतीय सीमा पर अपनी रक्षा क्षमताओं में इजाफा किया है और ज्यादा सैनिक तैनात किए हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement