मेडीकल रिपोर्ट्स से बच्चे को हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारी का पता चला तो महिला ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाते हुए कहा कि अगर बच्चे के अर्बाशन की मंजूरी नहीं दी गई तो यह उसके लिए गंभीर मानसिक चोट की तरह होगी। इस पर कोर्ट ने महिला को अर्बाशन की मंजूरी दे दी। आमतौर पर 20 हफ्ते से ज्यादा के बाद अर्बाशन कराना गैर कानूनी है और इसमें सात साल तक की सजा का प्रावधान है।
पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने मौजूदा जीएसटी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। चिदंबरम ने कहा कि ये वो जीएसटी नहीं है, जिसे विशेषज्ञों ने तैयार किया था।
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के गायनी विभाग के डॉक्टरों की लापरवाही आए दिन बढ़ती ही जा रही है। अभी बच्चा बदले जाने के आरोप से छुटकारा भी नहीं मिला था कि रविवार को गायनी विभाग के डॉक्टरों ने लापरवाही की हद पार कर दी है।
दक्षिणी कश्मीर में मंगलवार शाम को आंतकियों ने सिलसिलेवार 6 हमले किए। हमले में करीब 13 जवान घायल हो गए। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की चार राइफलें भी लूट ली।
आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। साथ ही उन पर आरोपों की झड़ी भी हो रही है। उनके जन्म दिवस के दिन भी भाजपा नेता सुशील मोदी ने आरोप लगाए।
बीसीसीआई की प्रशासक समिति से इस्तीफा देने के बाद रामचंद्र गुहा ने बीसीसीआई पर बड़ा बयान दिया है। गुहा ने कहा अगर बीसीसीआई लगातार बढ़ रहे सुपरस्टार कल्चर को खत्म नहीं करता है, तो आने वाले समय में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। साथ ही उन्होंने धोनी, गावस्कर, गांगुली और कोहली पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उत्तर प्रदेश की नियुक्ति कार्मिक विभाग ने पिछले दिनों एक मृत पीसीएस अफसर का तबादला कर दिया। विभाग ने न सिर्फ उसका तबादला ही किया बल्कि प्रोन्नति करते हुए उसे बुलंदशहर का सिटी मजिस्ट्रेट भी बना दिया। राज्य के कार्मिक विभाग की कार्यशैली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह किस कदर अपने कार्यों को अंजाम दे रही है।
सहारनपुर जिले के सब्बीरपुर से बसपा प्रमुख मायावती की सभा से लौट रहे लोगों पर भारी पथराव और गोलीबारी हुई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं, इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण है।