एक ओर जहां दिल्ली-एनसीआर के गांवों में महिलाओं की चोटी काटे जाने की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं, तो वहीं अरशद खान बिसरू नामक गायक ने इस तरह की घटना पर एक गीत की रचना की है।
गायक सोनू निगम ने गायक अभिजीत भट्टाचार्य के समर्थन में ट्विटर को बाय-बाय कह दिया है। लेखिका अरुंधति रॉय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद ट्विटर ने गायक अभिजीत का अकाउंट सस्पेंड कर दिया था।
अपनी मखमली आवाज़ से दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज़ करने वाले ग़ज़ल गायक पंकज उधास का आज 66वां जन्मदिन है। पंकज का जन्म 17 मई 1951 गुजरात में राजकोट के पास जैतपुर के एक बीयर बनाने वाले परिवार में हुआ था। वे तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके पिता का नाम केशूभाई उधास और मां का नाम जीतूबेन उधास है।
इफ यू वर देयर, आई एम योर मैन और इवनिंग शी वान्ट्स जैसे गीतों के साथ 80 के दशक में संगीत की दुनिया पर बादशाहत कायम करने वाले मशहूर ब्रितानी पॉप गायक जॉर्ज माइकल का 53 साल की उम्र में निधन हो गया।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया और नित्यानंद राय बिहार इकाई के अध्यक्ष बनाए गए हैं। तिवारी ने सतीश उपाध्याय की जगह ली है और राय ने मंगल पांडे की जगह ली है। पूर्व अध्यक्षों का कार्यालय बहुत पहले ही समाप्त हो चुका था और बीते कई महीनों से नई नियुक्तियां लंबित थीं।