दलितों पर हाल में हुए कुछ हमलों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को राष्ट्रपति से मुलाकात कर इस मामले मं दखल देने का अनुराध किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी के पास बलूचिस्तान के लोगों के बारे में सोचने के लिए तो वक्त है, लेकिन वह अपने गृह राज्य गुजरात में अत्याचार के शिकार हुए दलितों से मुलाकात का समय नहीं निकाल पाते।
फर्जी फोन कर आम लोगों को परेशान करने औऱ ठगने की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। लेकिन किसी मंत्री या अधिकारी को पीएमओ के नाम पर फोन कर हलकान करने की घटना संभवत: पहली बार हुई है। ताजा मामले में एक कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली आए झारखंड के एक मंत्री को किसी ने पीएमओ के नाम पर फोन कर हलकान कर दिया। मंत्री ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
उड़न सिख मिल्खा सिंह ने आज सलाह दी कि भविष्य में ओलंपिक जैसे कई खेलों वाले वैश्विक आयोजनों में बेहतर नतीजों के लिए राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ को केंद्रीय खेल मंत्री बनाया जाए।
राष्ट्र ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके 72वें जन्मदिवस के मौके पर आज स्मरण किया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, जबकि सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से श्रंद्धाजलि अर्पित करने नहीं पहुंच सकीं।
उधर रियो ओलंपिक में भारतीय महिलाएं ओलंपिक रिकॉर्ड बना रही हैं और इधर महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए शुरू किए गए भारतीय महिला बैंक का विलय किया जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने सहयोगी बैंकों समेत भारतीय महिला बैंक के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही शेयरों की अदलाबदली का अनुपात भी तय कर दिया है। गौरतलब है कि मनमोहन सिंह सरकार के समय भारतीय महिला बैंक की नींव रखी गई थी। इसके तहत महिलाओं को कामकाज शुरू करने के लिए विभिन्न प्रकार की वित्तिय सहायता योजनाएं भी शुरू की गई थी।
भारतीय सेना के कमांडर दलबीर सिंह सुहाग ने अपने पूर्ववर्ती जनरल और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह पर यह कहते हुए हमला बोला है कि उन्होंने जानबूझकर उनकी पदोन्नति रोकी। यह पहला वाकया है जब किसी पदासीन सेना प्रमुख ने अपने पूर्ववर्ती और वर्तमान केंद्रीय मंत्री के खिलाफ बोला हो। भारतीय थल सेना के मौजूदा प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने जनरल वीके सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके प्रमोशन को जानबूझकर रोका था। उन्होंने कहा कि वीके सिंह ने रहस्यमय तरीके और दुर्भावनापूर्ण इरादे से जानबूझकर उनके प्रमोशन को रोक कर रखा था। सुहाग ने कहा कि वीके सिंह ने यह सजा उन्हें असंगत वजहों से दी थी।
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने राजनीतिक कुनबे में संतुलन बनाने के दो ही दिन बाद ‘वोट बैंक’ अपने पाले में करने का प्रयास करते नजर आए। एआइएमआइएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिये बगैर उन्हें अहसान फरामोश कह दिया। साथ ही उन्होंने चीन, सीमा सुरक्षा, कश्मीर पर केंद्र सरकार को भी कठघरे में खड़ा किया।