सौर मंडल में 10 साल बाद एक दुर्लभ खगोलीय घटना का संयोग बन रहा है। नौ मई को सूर्य के सामने बुध ग्रह एक काले बिंदु की तरह गुजरता दिखाई देगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एक ऐसा अद्भुत नजारा होगा जो नई पीढ़ी खासकर स्कूल एवं कालेज के छात्रों की खगोल जगत के संबंध में कौतुहल को दूर करने के साथ ही उन्हें सौर मंडल की आकाशीय घटना से रूबरू कराएगा।
एतिहासिक है सूरज और धरती के बीच छोटे से बुध ग्रह का आना और पांच घंटे पर बने रहना, वैज्ञानिक इस परिघटना के अध्ययन में जुटे, सूरज की छवि को एक शीट पर रिफलेक्ट करके ही देखने की सलाह
यूरोप और रूस मिलकर सोमवार को एक ऐसा मानवरहित अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित करने जा रहे हैं जो मंगल पर जीवन की खोज करेगा। यह यान मंगल ग्रह के वातावरण में गैसों की मौजूदगी के सबूत ढूंढ़ने की कोशिश करेगा और यह पता लगाएगा कि क्या वहां कभी जीवन था या अब भी वहां जीवन है?
अंतरिक्ष विज्ञानियों ने नजदीक ही स्थित सूर्य जैसे एक सितारे के आसपास एक छोटे ग्रह मंडल का पता लगाया है, जो हमारे अपने सौरमंडल के साथ कई समानताएं रखता है।
नासा का अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह की सतह पर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण इसके ऐतिहासिक 11 वर्षीय अभियान का अंत हो गया। इस अभियान ने ग्रह के बारे में महत्वपूर्ण आंकड़े और इसकी हजारों तस्वीरें उपलब्ध करवाई थीं।
नासा के क्युरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह के एक हिस्से में खनिज पदार्थों की पतली-पतली नालियों का पता लगाया है जिनसे उस क्षेत्र में द्रव के प्रवाह के संकेत मिलते हैं। क्युरियोसिटी को ये खनिज शिराएं पांच किलोमीटर ऊंचे पर्वत माउंट शार्प की ढलान पर गार्डन सिटी नाम के एक स्थल पर मिलीं।