बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा भारत में अपने परिवार के साथ मस्ती कर फिर एक बार अमेरिका उड़ गई हैं। उन्होंने अपने हॉलीवुड टीवी सीरीज क्वांटिको के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है।
पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर का नेतृत्व करने वाली विंग कमांडर पूजा ठाकुर ने स्थायी कमीशन नहीं दिए जाने पर भारतीय वायुसेना के खिलाफ सशस्त्र बल न्यायाधिकरण का दरवाजा खटखटाया है।
विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने के लिये गुरुवार को सेंट किट्स पहुंची। श्रृंखला का पहला मैच 21 जुलाई से एंटीगा में खेला जाएगा।
भारत के स्टार खिलाड़ी लिएंडर पेस और स्विटजरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
बांग्लादेश में आकाशीय बिजली गिरने से मरने वालों की संख्या आज बढ़ कर 35 हो गई। तेज गरमी के बाद राजधानी ढाका समेत 14 जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने से लोगों को राहत तो मिली लेकिन इसके साथ ही आकाश से बिजली गिरी जिससे 35 लोगों की मौत हो गई।
भयंकर सूखे से जूझ रहे मराठवाड़ा के लातूर क्षेत्र के लिए एक विशेष ट्रेन लगभग पांच लाख लीटर पानी लेकर आज सुबह पहुंची। यह ट्रेन 18 घंटे की यात्रा करने के बाद लातूर पहुंची।
देश में आधार नामांकन की संख्या कुछ ही दिनों में 100 करोड़ के आंकड़े को लांघ जाएगी। इस उपलब्धि से सरकार की उस योजना को बड़ा बल मिलने की उम्मीद है जिसके तहत वह विभिन्न सामाजिक योजनाओं का लाभ व सब्सिडी लाभान्वितों को सीधे पहुंचाना चाहती है।
केंद्र सरकार ने आज से उत्तराखंड के खर्च के प्राधिकार को लेकर एक अध्यादेश जारी किया, जहां राष्ट्रपति शासन लागू है। उत्तराखंड विनियोग (लेखानुदान) अध्यादेश 2016 को कल राष्ट्रपति ने लागू किया था। कांग्रेस पार्टी ने अध्यादेश को असंवैधानिक करार देते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है।
आईएसआई के एक अधिकारी सहित पांच सदस्यीय पाकिस्तानी जांच दल ने आज पठानकोट वायु सेना अड्डे का दौरा किया। पाक जांच टीम के भारत आने के खिलाफ कांग्रेस और आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।