आयुष मंत्रालय ने स्वस्थ बच्चा पैदा करने के लिए महिलाओं को कुछ सुझाव दिए हैं। आयुष मंत्रालय के अनुसार गर्भावस्था में महिलाओं को मांस, सेक्स और बुरी संगत से बचना चाहिए।
मैडिसन स्क्ववायर का वो जश्नदार मंजर आपको याद होगा जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद अमेरिका पहुंचे थे। हवाओं में मोदी-मोदी के नारे तैर रहे थे। मोदी सरकार के तीन साल आते-आते विदेशी धरती पर समर्थकों का वो जश्न, वो जलवा अब गायब होता दिख रहा है। 25 जून को पीएम एक बार फिर अमेरिका जा रहे हैं, लेकिन अब वहां निजाम बदल चुका है।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज एक बार फिर तंज़ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी पर निशाना साधा। दरअसल, पीएम मोदी आज से 4 देशों जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और रूस की यात्रा पर हैं।
केद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन को सौंपा गया है। वन व पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का अचानक निधन होने के कारण यह व्यवस्था की गई है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आप समेत भाजपा व कांग्रेस को विदेशी से मिले चंदे से स्रोत का ब्यौरा देने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। हाल में आप पर हवाला के जरिए पार्टी फंड में लगे आरोपों के बाद मंत्रालय की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।
देश के कुछ प्रमुख किसान संगठनों ने जीएम सरसों की वाणिज्यिक खेती की सिफारिश किए जाने पर विरोध जताया है। जीईएसी द्वारा जीएम सरसों को अनुमती मिलने के बाद किसान संगठनों ने पर्यावरण मंत्रालय से इसको मंजूरी नहीं देने की मांग की है।
चीन के बेल्ट एंड रोड योजना पर भारत के रूख से नाराज चीन ने कहा है कि उसे बताना चाहिए कि वह इस बारे में चीन से किस तरह की अर्थपूर्ण बातचीत करना चाहता है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने दो दिन पहले कहा था कि चीन को ओबीओआर के बारे में भारत की चिंताओं के बारे में अर्थपूर्ण बातचीत करनी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह न्यायालय की अवमानना मामले में सजा पर सुनवाई के लिए कारोबारी विजय माल्या की 10 जुलाई को उसके समक्ष पेशी सुनिश्चित करे। विजय माल्या इस समय ब्रिटेन में हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राएं अक्सर चर्चा का विषय रही है। लेकिन आज उनकी विदेश यात्राओं को लेकर कुछ ऐसे सवालों के जवाब मिले हैं, जिसे अक्सर लोग जानना चाहते हैं। यह सवाल कुछ और नहीं बल्कि उनकी विदेश यात्राओं पर होने वाले खर्चे को लेकर है। एक सरकारी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गई है।