पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आज जोर देकर कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए जिससे वह और विराट कोहली फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।
लैंगिक समानता के मामले में पिछले साल की तुलना में 21 स्थानों की बढ़त हासिल करने के बावजूद भारत को वैश्विक स्तर पर बेहद पिछड़ा यानी 87वां स्थान मिला है। भारत को मिली बढ़त मुख्यत: शिक्षा में हुई प्रगति के कारण है। इस सूची में आइसलैंड शीर्ष पर है।
हाजी अली दरगाह ट्रस्ट ने आज उच्चतम न्यायालय को बताया है कि पुरूषों की ही तरह महिलाओं को भी मुंबई स्थित हाजी अली दरगाह के मुख्य स्थान पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही ट्रस्ट ने जरूरी अवसंरचनात्मक बदलाव करने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा है।
आत्मविश्वास से भरी भारतीय क्रिकेट टीम कल जब कोलकाता में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य जीत दर्ज कर आईसीसी रैंकिंग में फिर से नंबर एक स्थान हासिल करना होगा। भारत को घरेलू मैदान पर अभी तक पिछले 12 मैचों में पराजय का सामना नहीं करना पड़ा है, उसने इनमें से 10 में जीत दर्ज की हैं और दो ड्रा खेले हैं।
ओेलंपिक खेलों में तीरंदाजी की महिलाओं की टीम स्पर्धा में पदक जीतने के भारत की उम्मीदों को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब दीपिका कुमारी क्वालीफाइंग राउंड में निशाने से चूक गईं।
एसीएचआर के ग्लोबल सर्वे से सामने आया सच कि दुनिया के कई देशों में बेटों की चाह में बेटियों को मारा जा रहा है। बड़े देशों में भारत के हाल सबसे बदतर। कई अविकसित देशों से भी बदतर है भारत में लिंग अनुपात
दिल्ली का कनॉट प्लेस एक स्थान नीचे आकर दुनिया का सातवां सबसे महंगा कार्यालय स्थल बन गया है। संपत्ति सलाहकार कंपनी सीबीआरई रिसर्च के द्विवार्षिक ग्लोबल प्राइम ऑफिस ऑक्युपेंसी कॉस्ट्स सर्वेक्षण के अनुसार इस सूची में मुंबई के बांद्रा कुर्ला परिसर को 19वां और नरीमन पाइंट को 34वां स्थान मिला है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज मतदान जारी है। शुरुआती चार घंटे में 11 बजे तक 42 फीसद मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के कई मंत्रियों के भाग्य का फैसला होगा।
भारत कालाधन विदेश में जमा करने के मामले में विश्व में चौथे स्थान पर है और 2004 से 2013 के बीच देश से हर साल करीब 51 अरब डालर का कालाधन बाहर ले जाया गया। यह खुलासा अमेरिका की एक विचार संस्था ने किया है। गौरतलब है कि भारत का रक्षा बजट 50 अरब डालर से कम है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा घरेलू शृंखला में शानदार प्रदर्शन के चलते भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आज तीन पायदान चढ़कर आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि एबी डिविलियर्स बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान से खिसक गए।