Advertisement

Search Result : "जदयू के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष"

लालू का निशाना बना अनंत के इस्तीफे का कारण

लालू का निशाना बना अनंत के इस्तीफे का कारण

जेल में बंद जनता दल यूनाइटेड के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं बताया। लेकिन सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव द्वारा बार-बार की जा रही आलोचना अनंत के इस्तीफे कारण बना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले अनंत को मोकामा क्षेत्र में छोटे सरकार के नाम से भी जाना जाता है।
स्‍वाभिमान रैली में निशाने पर रही मोदी की 'शोबाजी'

स्‍वाभिमान रैली में निशाने पर रही मोदी की 'शोबाजी'

पटना के गांधी मैदान में आज जदयू-राजद और कांग्रेस के महागठबंधन की एक बड़ी रैली हुई। इस मौके पर कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के साथ-साथ नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव और शिवपाल यादव ने मोदी सरकार की शोबाजी और बयानबाजी पर जमकर प्रहार किए।
सपा के दबाव में लालू यादव ने दो सीटें और छोड़ी

सपा के दबाव में लालू यादव ने दो सीटें और छोड़ी

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव ने समाजवादी पार्टी के दो सीटें और छोड़ दी। अब सपा बिहार में पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जनता दल यूनाइटेड, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन ने 243 में से 240 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की जबकि तीन सीटें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ी गई थी।
राष्ट्रीय संग्रहालय में प्राचीन नक्शों की प्रदर्शनी

राष्ट्रीय संग्रहालय में प्राचीन नक्शों की प्रदर्शनी

राजधानी में शुरू हुई प्राचीन नक्शों की एक अनोखी प्रदर्शनी पृथ्वी के सही भौतिक चित्रण के लिए सदियों से अनवरत जारी मानव की अथक कोशिश को उजागर करेगी। यह प्रदर्शनी भारतीय उपमहाद्वीप के प्रयोगात्मक ब्रह्माण्डीय निरूपण से लेकर भौगोलिक चित्रण की विकास यात्रा को भी रेखांकित करेगी।
बिहार में जीत के लिए हर रणनीति

बिहार में जीत के लिए हर रणनीति

भारतीय जनता पार्टी बिहार में मिशन 185 के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां जुमलों के जरिये मुख्य‍मंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्य‍मंत्री लालू यादव पर निशाना साध रहे हैं वहीं ये जुमले विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनते जा रहे हैं। चुनाव जीतने के लिए भाजपा हर रणनीति अपना रही है। पूर्व सांसद साबिर अली के बाद चारा घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री आरके राणा के पुत्र अमित राणा को भी भाजपा में शामिल कर लिया गया है। इसको लेकर भाजपा के ही लोग दबे स्वरों में सवाल उठाते हैं।
देश को संघ और मोदी से बचाने आया हूं-राहुल गांधी

देश को संघ और मोदी से बचाने आया हूं-राहुल गांधी

मोदी सरकार पर तीखे हमले जारी रखते हुए कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, जब आपके विचार सरकार से टकराएंगे तो आपके माइक बंद हो जाएंगे। वह देश को संघ और मोदी से बचाने आए हैं। राहुल ने संघ पर शैक्षिक संस्‍थाओं पर कब्‍जा जमाने का भी आरोप लगाया है।
आजादी विशेष | विचारों की स्वतंत्रता पर बंदिश की भाषा

आजादी विशेष | विचारों की स्वतंत्रता पर बंदिश की भाषा

राजनीतिक-आर्थिक-सामाजिक सत्ता क्रम को नियंत्रित करने वाले वर्गों, समूहों, समुदायों और संस्थाओं के इस्तेमाल की भाषा में उनके वर्चस्ववादी पूर्वग्रहों के शब्द-संकेत देखे और व्याख्यायित किए जा सकते हैं। भारत की आजादी के 68 वर्ष बीतने पर हमारे राजनीतिक और सुरक्षा प्रतिष्ठानों के चालू विमर्श में हम ऐसे दो चलताऊ जुमलों की निशानदेही करना चाहेंगे जिनके निहितार्थ हमारी स्वतंत्रता सीमित करने के संदर्भ में गंभीर हैं।
कांग्रेस के निशाने पर लोकसभा अध्यक्ष

कांग्रेस के निशाने पर लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा में अपने पच्चीस सांसदों के निलंबन के बाद आक्रामक हुई कांग्रेस अब पूरे देश में लोकसभा अध्यक्ष और सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने निलंबन को अलोकतांत्रिक बताया और कहा कि लोकतंत्र की हत्या हुई है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement