जम्मू-कश्मीर में हो रहे भारी हिमस्खलन के कारण में हालात काफी नाजुक हो गए है। हिमस्खलन के कारण बटालिक सेक्टर के तीन जवान लापता हो गए था, जिनमें से दो जवानों का शव मिल गया है। वहीं, तीसरे जवान की तलाश अभी भी जारी है।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई का समर्थन करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि आतंकवादियों को जिस तरह से जवाब देना चाहिए, उसी लहजे में सेना और सुरक्षा कर्मी जवाब दे रहे हैं और इसमें सफलता मिलेगी। लेकिन यहां के युवाओं को पाकिस्तान के इशारे पर गुमराह नहीं होना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने युवाओं से मुठभेड़ स्थलों पर नहीं आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घाटी में शांति के विरोधी तत्व अपने लघुकालीन राजनीतिक हितों को साधने के लिए उन्हें गुमराह कर रहे हैं और उनका दुरुपयोग कर रहे हैं। वैद ने कहा कि गोली नहीं जानती कि वह किसे लगेगी। मेरी युवकों से अपील है कि उन्हें अपने घरों में रहना चाहिए और मुठभेड़ स्थलों पर नहीं जाना चाहिए।
कश्मीर के मध्य में स्थित बडगाम जिले के चदूरा इलाके में मुठभेड़ स्थल पर पथराव करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई में आज दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए ।
सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि केंद्र एवं जम्मू-कश्मीर सरकार राज्य में मुसलमानों को अल्पसंख्यक का दर्जा दिए जाने या नहीं दिए जाने के सवाल पर बैठकर आपस में बात करें और फैसला लें।
पाकिस्तान ने आज जम्मू-कश्मीर के मुद्दे कश्मीरियों की इच्छा के मुताबिक हल करने की बात कहते हुए कहा कि इसे दबाया जा सकता है लेकिन कुचला नहीं जा सकता है। भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने पाकिस्तान दिवस पर नई दिल्ली स्थित उच्चायोग में कहा कि इस्लामाबाद नई दिल्ली के साथ अच्छे और शांतिपूर्ण ताल्लुकात चाहता है और उसकी इच्छा तमाम मुद्दों को हल करने की है।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच देर रात से जारी मुठभेड़ आज दोपहर 12 बजे खत्म हो गई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की चेतावनी के बाद अब जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्थानीय लोगों को मुठभेड़ वाली जगह से दूर रहने की सलाह दी है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच होने वाली मुठभेड़ के दौरान अक्सर स्थानीय लोग सेना और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर देते हैं, जिससे ऑपरेशन में कठिनाई होती है।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण सोमवार को लगातार चौथे दिन भी बंद रहा। कश्मीर घाटी में ऊंचाई पर स्थित इलाकों में रातभर बर्फबारी हुई।