जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज अभूतपूर्व हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। विपक्षी सदस्यों ने फर्नीचर को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा माइकों को उखाड़ दिया। उनकी मांग थी कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को अनुच्छेद 370 पर अपनी टिप्पणियों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। स्थिति के चलते अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
गणतंत्रा दिवस के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस.पी वैद ने जम्मू और आसपास के इलाकों के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षाबलों को अतिरिक्त सतर्क रहने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का भी निर्देश दिया है।
सुपरस्टार आमिर खान फिल्म दंगल की अपनी सह-कलाकार जायरा वसीम के समर्थन में आगे आए हैं। दरअसल, जायरा ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें निशाना बनाया गया। इसके बाद जायरा ने फेसबुक पर माफी मांगी जिसपर कई लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने वार्ता प्रक्रिया को पटरी से उतारने के लिए पाकिस्तान के साथ ही अलगाववादियों को जिम्मेदार ठहराया जिन्होंने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए अपने दरवाजे बंद कर लिए। उन्होंने कहा कि घाटी में अशांति के लिए तैयारियां पहले से ही कर ली गई थीं।
कविता की एक पंक्ति है- 'आशा पर टिका है आकाश।’ किसी आधार, स्तंभ, जड़ों का कोई निशान नहीं मिलता। दुनिया में महान भारत ही ऐसा राष्ट्र है, जहां करोड़ों लोग युगों-युगों से अच्छे दिन, अच्छे फल, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ पूरी उम्मीद रखते हैं।
जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से पाबंदी लगाने के करीब तीन महीने बाद स्थानीय अंग्रेजी दैनिक कश्मीर रीडर आज फिर से बाजार में आ गया। सरकार ने इस अखबार पर यह आरोप लगाते हुए रोक लगा दी थी कि इसका प्रकाशन घाटी में शांति व्यवस्था के लिए खतरा है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर की भारतीय संविधान के बाहर और अपने संविधान के अंतर्गत रत्ती भर भी संप्रभुता नहीं है और उसके नागरिक सबसे पहले भारत के नागरिक हैं। शीर्ष अदालत ने जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के एक निष्कर्ष को पूरी तरह गलत करार देते हुए यह टिप्पणी की।
जम्मू क्षेत्र में मंगलवाऱ को दो बड़े आतंकवादी हमले हुए जिनमें मेजर रैंक के दो अधिकारियों सहित सात जवान शहीद हो गए और बीएसएफ के डीआईजी सहित आठ अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। हालांकि अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने भारी हथियारों से लैस छह आतंकवादियों को मार गिराया।
जम्मू से पटना जाने वाली ट्रेन अर्चना एक्सप्रेस में बम की खबर के चलते ट्रेन को जालंधर कैंट स्टेशन पर रोक लिया गया। किसी ने स्टेशन मास्टर को फोन पर सूचना दे कहा कि ट्रेन में तीन बम है।