हंदवाड़ा में जिस लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ के बाद शुरू हुए झड़प में 6 लोगों की जान चली गई, उसका शनिवार की शाम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया गया।
जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने शनिवार को राज्य पुलिस से पूछा कि उसने किस कानून के तहत उस नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया जिसका गत मंगलवार को कथित रूप से एक सैनिक ने हंदवाड़ा में यौन उत्पीड़न किया था। इस घटना की वजह से शुरू हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में पांच लोग मारे गए हैं।
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। इस माह की शुरूआत में प्रदेश की कमान संभालने के बाद शाह के साथ उनकी यह पहली मुलाकात थी।
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हंदवाड़ा गोलीबारी का मुद्दा आज रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के समक्ष उठाया जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गई थी। पर्रिकर ने उन्हें इस मामले की जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि दोषियों को सजा दी जाएगी।
डोगरी की विख्यात साहित्यकार पद्मा सचदेव की आत्मकथा चित्त चेते को 2015 के सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया है। साल 2005 से 2014 की अवधि में प्रकाशित पुस्तकों पर विचार करने के बाद चयन परिषद् ने सचदेव की आत्मकथा को प्रतिष्ठित सरस्वति सम्मान के लिए चुना।
भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अनेक हिस्सों में आज भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए। घबराए हुए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप विज्ञान के राष्ट्रीय केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और पाकिस्तान से सटा हिंदूकुश पर्वतमाला में जमीन से करीब 130 किलोमीटर नीचे था।
जम्मू-कश्मीर में सरकार बनने और बीच में अटकने की अंतर्कथा भी कम दिलचस्प नहीं है। अब मामला जरूर भाजपा और पीडीपी के बीच मंत्री पद के बंटवारे पर जा पहुंचा है।
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आज एक पूर्व पुलिसकर्मी सहित हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए। यह पूर्व पुलिसकर्मी पीडीपी के एक मंत्री की सुरक्षा में तैनात रह चुका है और पिछले साल दो एके 47 राइफल लेकर फरार हो गया था। सेना इसे बड़ी कामयाबी बता रही है।
पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती आज जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं और 22 मंत्रियों के साथ उन्होंने शपथ लिया। राज्य मंत्रिमंडल में उनकी सहयोगी पार्टी भाजपा की हिस्सेदारी बढ़ गई है। काले लिबास में 56 साल की महबूबा ने पद और गोपनीयता की शपथ ऊर्दू में ली। उनके बाद भाजपा के निर्मल सिंह ने शपथ ली। वह एक बार फिर उप मुख्यमंत्री बनेंगे।
शपथग्रहण के बाद कार्यभार संभालते हुए जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपने मंत्रियों से कहा कि वे सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त प्रसाशन दें, नहीं तो लोग अगले चुनाव में आपको सबक सिखाएंगेे।