Advertisement

Search Result : "जेडीयू नेता विजयेंद्र यादव"

नहीं हो सका नेता प्रतिपक्ष का चयन : अखिलेश अधिकृत

नहीं हो सका नेता प्रतिपक्ष का चयन : अखिलेश अधिकृत

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता का चयन गुरुवार को नहीं हो सका। नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिये समाजवादी पार्टी :सपा: अध्यक्ष अखिलेश यादव को अधिकृत किया गया है।
पहले भाजपा तय करे सीएम का चेहरा उसके बाद सपा करेगी नेता प्रतिपक्ष का चयन

पहले भाजपा तय करे सीएम का चेहरा उसके बाद सपा करेगी नेता प्रतिपक्ष का चयन

समाजवादी पार्टी भाजपा की ओर से सीएम चेहरा तय हो जाने के बाद विपक्ष के नेता का नाम तय करेगी। गुरुवार को पार्टी ने जीते हुए विधायकों के साथ बैठक में यह फैसला लिया। जीते हुए विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अधिकृत किया है कि वे जिसे चाहेंगे उसे विपक्ष का नेता बनाए।
गैंग रेप के आरोपी उप्र के पूर्व मंत्री गायत्री गिरफ्तार

गैंग रेप के आरोपी उप्र के पूर्व मंत्री गायत्री गिरफ्तार

सामूहिक बलात्कार के आरोपी सपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। प्रजापति ने अमेठी से सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था पर हार गए थे। पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए देशबंधु अस्पताल ले गई है। आज ही उन्हें कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। गायत्री पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी।
बलात्कार के आरोपी सपा नेता गायत्री के तीन साथी गिरफ्तार

बलात्कार के आरोपी सपा नेता गायत्री के तीन साथी गिरफ्तार

सामूहिक बलात्कार के आरोप में वांछित सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक गायत्री प्रजापति के तीन साथियों को आज लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति मामले में सहअारोपी हैं।
कैप्टन अमरिंदर ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

कैप्टन अमरिंदर ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

कैप्टन अमरिंदर सिंह को आज पंजाब कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया। नेता चुने जाने के बाद उन्होंने राज्यपाल वीपी बदनोर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं : मुलायम

हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं : मुलायम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शर्मनाक पराजय के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अपने बेटे अखिलेश यादव का बचाव करते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
लोकतंत्र में समझाने से नहीं, बहकाने से वोट मिलता है : अखिलेश

लोकतंत्र में समझाने से नहीं, बहकाने से वोट मिलता है : अखिलेश

समाजवादी पार्टी :सपा: मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जोरदार जीत को अप्रत्याशित बताते हुए कहा कि अब वह कह सकते हैं कि लोकतंत्र में समझाने से नहीं, बहकाने से वोट मिलता है। बाद में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजभवन पहुंच राज्‍यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
जाति-धर्म से परे भाजपा को मिला जनादेश, मोदी सबसे कद्दावर नेता :  शाह

जाति-धर्म से परे भाजपा को मिला जनादेश, मोदी सबसे कद्दावर नेता : शाह

उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड में भाजपा की शानदार जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीबोन्मुख नीतियों को देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जनता ने जाति, धर्म के बंधन से ऊपर उठकर विकास और विकासवादी सरकार के लिए वोट दिया है और मोदी देश के सबसे कद्दावर नेता के रूप में सामने आए हैं। शाह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीबोन्मुख नीतियों पर जनता की मुहर है जिसके कारण उत्तरप्रदेश में भाजपा दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज कर रही है।
यूपी की जनता ने दिया विकास के नाम पर वोटः आदित्यनाथ

यूपी की जनता ने दिया विकास के नाम पर वोटः आदित्यनाथ

भाजपा के फायर ब्रांड कहे जाने वाले तेजतर्रार नेता और गोरक्षपीठ के महंथ योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास के लिए वोट दिया है, वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का विश्वास जताया।
'बिहार के बाद यूपी में भी एक्जिट पोल होगा फेल, सपा-कांग्रेस बनाएंगे सरकार'

'बिहार के बाद यूपी में भी एक्जिट पोल होगा फेल, सपा-कांग्रेस बनाएंगे सरकार'

देश के पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब को छोड़कर हर जगह भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होगी और सरकार बनाने में सक्षम होगी। एक्जिट पोल ने तो यहीं संकेत दिए हैं। राजद अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव लेकिन इसमें भरोसा नहीं करते हैं। उन्‍होंने जोर देकर कहा है कि एक्जिट पोल गलत निकलेगा। यूपी में भाजपा की बजाय सपा और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाएंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement