उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी सपा दो फाड़ होने के नजदीक पहुंच गयी, जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पिता सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिये प्रत्याशियों की सूची जारी किये जाने के बाद अपनी तरफ से 235 उम्मीदवारों की एक समानान्तर फेहरिस्त जारी कर दी।
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का टिकट कटने से नाराज कई मंत्रियों और समर्थकों ने गुरूवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ बैठक की। सभी ने टिकट ना पाने का दर्द अखिलेश से साझा किया। मंत्री अरविंद सिंह गोप ने अखिलेश के सामने कहा कि हमारा टिकट अमर सिंह ने कटवाया है साथ ही बेनीप्रसाद वर्मा ने भी शिवपाल सिंह यादव से अपने बेटे के लिए मेरे खिलाफ साजिश रची है।
समाजवादी पार्टी में अब टिकट वितरण को लेकर घमासान छिड़ गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के बीच एक बार फिर तकरार खुलकर सामने आ गई है।
वेनेजुएला में हाहाकार मचने के बाद नोटबंदी के फैसले को सरकार ने रद्द कर दिया है। यह फैसला नोटबंदी से पैदा हुई अराजकता की स्थिति को देखते हुए लिया गया। राष्ट्रपति निकोलस मदूरो ने नोटबंदी विफल होने के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ होने का आरोप लगाया है।
जानी-मानी वकील इंदिरा जयसिंह द्वारा संचालित एनजीओ का लाइसेंस सरकार ने एफसीआरए का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए स्थायी तौर पर रद्द कर दिया है। संगठन ने इस कार्रवाई को निरर्थक और इसे संविधान के तहत प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार पर हमला बताया है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के कल रात निधन के कारण आज कुरूक्षेत्र का अपना निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिया। वह यहां पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2016 का उद्घाटन करने वाले थे।
उम्मीदवारों के चुनाव के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी की पहली मीटिंग बुधवार को दिल्ली में होने जा रही है। इसमें कांग्रेस बड़े पैमाने पर रिजर्व सीटों पर फेरबदल कर सकती है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, जनरल सीटों पर ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पिछले महीने पार्टी से निकाले गए वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव का निष्कासन गुरुवार रद्द कर दिया। सपा प्रमुख ने एक बयान में कहा प्रोफेसर रामगोपाल यादव का समाजवादी पार्टी से किया गया निष्कासन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।