भारत के अग्रणी लेग स्पिनर अमित मिश्रा का मानना है कि बल्लेबाजों के लिये अनुकूल माने जाने वाले टी20 प्रारूप में सफल होने के लिये स्पिनर का हुनरमंद होना जरूरी है। टी20 को भले ही बल्लेबाजों का खेल माना जाता है लेकिन स्पिनरों ने भी इस प्रारूप में अपना दबदबा बनाया है और मिश्रा का मानना है कि इसके लिये धीमी गति के गेंदबाज के पास विविधता होना जरूरी है।
भारतीय चयनकर्ता शुक्रवार को जब इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय और तीन टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये टीम का चयन करने के लिये बैठेंगे तो यह लगभग तय है कि विराट कोहली को इन दोनों प्रारूपाेें की कप्तानी भी सौंपी जाएगी, जिससे भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट में नये युग की शुरूआत होगी।
वेस्टइंडीज को 2012 अैर 2016 में विश्व टी20 चैंपियन बनाने वाले डेरेन सैमी ने दावा किया है कि चयन समिति के अध्यक्ष ने उनसे 30 सेकेंड तक फोन पर बात करके कप्तान पद से हटा दिया।
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ का मानना है कि टी20 क्रिकेट पिछले एक दशक में बदलाव के दौर से गुजरा है और इस दौरान कौशल की दृष्टि से गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाजों में अधिक सुधार देखने को मिला।
भारतीय टीम के लिये जिम्बाब्वे के खिलाफ संक्षिप्त दौरा इतना आसान नहीं रहा, विशेषकर ट्वेंटी20 में लेकिन भारतीय कोच संजय बांगड़ का कहना है कि युवा खिलाड़ी इसमें प्रभावित करने में सफल रहे।
भारत ने हरारे में बुधवार को बेहद उतार-चढ़ाव वाले तीसरे और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जिम्बाब्वे को तीन रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-। से जीत ली।
दूसरे टी20 में जिंबाब्वे को 10 विकेट से रौंदने के बाद भारतीय टीम बुधवार को हरारे में श्रृंखला के निर्णायक तीसरे और अंतिम टी20 में जीत के साथ श्रृंखला अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।
टी20 में यादगार पदार्पण करने वाले भारत के युवा तेज गेंदबाज बरिंदर सरन ने कहा कि उन्हें स्विंग गेंदबाजी पर अनुभवी आशीष नेहरा और भुवनेश्वर कुमार ने टिप्स दी थी जिससे काफी मदद मिली।